{"_id":"5fe07794348be73cf675c1e4","slug":"iisf-2020-pm-narendra-modi-to-deliver-inaugural-address-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"IISF 2020 का आगाज कल, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन समारोह को संबोधित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IISF 2020 का आगाज कल, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन समारोह को संबोधित
Mon, 21 Dec 2020 04:04 PM IST
Devesh Devesh
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Devesh Devesh
Updated Mon, 21 Dec 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार, 22 दिसंबर को शाम 4:30 बजे इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) के छठे संस्करण का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान उद्घाटन समारोह को संबोधित भी करेंगे। समारोह को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी संबोधित करेंगे। यह उत्सव 22 से 25 दिसंबर तक चलेगा। इसका आयोजन विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जाता है।
इस बार इस आयोजन की थीम का विषय साइंस फॉर सेल्फ-रिलायंट इंडिया एंड ग्लोबल वेलफेयर यानी विज्ञान : आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक कल्याण है। इसमें युवाओं को वैज्ञानिक ज्ञान, रचनात्मकता और महत्वपूर्ण सोच विकसित करने का अवसर प्राप्त होगा।
वहीं, आयोजन युवाओं को तकनीक के जरिये समस्या को सुलझाने और टीम वर्क पर ध्यान केंद्रित करने के साथ 21वीं सदी के कौशल विकसित करने पर केंद्रित रहेगा। इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल के आयोजन सीएसआईआर- नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CSIR-NEIST) द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस साल, भारत और विदेशों से बड़ी संख्या में वैज्ञानिकों और संस्थानों के फेस्टिवल में भाग लेने की उम्मीद है। इस आयोजन को बढ़ावा देने के लिए पूरे दिसंबर में कई कर्टेन रेजर इवेंट्स (CRE) को आयोजित किया गया था। IISF 2020 से पहले वैज्ञानिक जिज्ञासाओं को बढ़ावा देने के लिए 14 दिसंबर, 2020 को एक विज्ञान यात्रा को रवाना भी किया गया था।

कमेंट
कमेंट X