फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IISER Admissions 2022: Application Process For IAT To Begin Soon Check How To Apply

IISER Admissions: आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन जल्द होंगे शुरू, जानें डायरेक्ट एंट्री के तरीके

Thu, 05 May 2022 05:31 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 05 May 2022 05:31 PM IST
सार

IISER Admissions 2022: आईआईएसईआर (IISER) की प्रवेश आवेदन के लिए पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि जोकि 29 मई, 2022 है, में भी बदलाव के आसार हैं। पूर्व निधारित कार्यक्रम के अनुसार, आईआईएसईआर की प्रवेश परीक्षा 03 जुलाई, 2022 को आयोजित की जा सकती है।  

विज्ञापन
IISER Admissions 2022: Application Process For IAT To Begin Soon Check How To Apply
आईआईएसईआर दाखिले - फोटो : IISER

विस्तार

IISER Admissions 2022: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंटिफिक एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) की प्रवेश परीक्षा IAT 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह तक शुरू हो सकती है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - iiseradmission.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन प्रक्रिया 04 मई के बाद शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन चार मई को जानकारी दी गई कि आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया टाल दी गई है। 

विज्ञापन

यह संभवतया अगले सप्ताह में शुरू की जा सकती है। इसके साथ ही आईआईएसईआर (IISER) की प्रवेश आवेदन के लिए पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि जोकि 29 मई, 2022 है, में भी बदलाव के आसार हैं। पूर्व निधारित कार्यक्रम के अनुसार, आईआईएसईआर की प्रवेश परीक्षा 03 जुलाई, 2022 को आयोजित की जा सकती है।  

विज्ञापन

IISER Admission के लिए आवेदन शुल्क

आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2022 यानी आईएटी के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ओबीसी-एनसीएल/ ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के छात्रों को 2,000 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी श्रेणी के छात्रों को प्रवेश परीक्षा के लिए 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों के द्वारा भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है। 
 

IISER Admission ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • चरण 1: प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को आईआईएसईआर की आधिकारिक वेबसाइट - iiseradmission.in पर जाना होगा।
  • चरण 2: फिर, आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए पंजीकरण 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3: अपने क्रेडेंशियल्स के साथ आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट के आवेदन पत्र भरें।
  • चरण 4: फिर, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • चरण 5: आईआईएसईआर प्रवेश परीक्षा आवेदन पत्र डाउनलोड करें, और एक प्रिंट आउट लें।
     
विज्ञापन

आईआईएसईआर में दाखिले के तरीके

उम्मीदवार आईआईएसईआर में विभिन्न तरीकों से प्रवेश ले सकते हैं, और इसमें किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना (केवीपीवाई) चैनल और संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई एडवांस चैनल में योग्यता मानदंड में शामिल है। किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना चैनल के माध्यम से प्रवेश के लिए, उम्मीदवारों को एप्टीट्यूड टेस्ट में अर्हता प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। वहीं, जेईई एडवांस में टॉप 15,000 रैंक में स्थान हासिल करने वाले उम्मीदवार भी आईआईएसईआर प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इनके अलावा आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट आखिरी ऑप्शन है।  

आईआईएसईआर परीक्षा पैटर्न

  1. आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 2022 (IISER IAT) कंप्यूटर आधारित तीन घंटे की परीक्षा होगी।
  2. परीक्षा में गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के प्रश्न शामिल होंगे।
  3. आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट तीन जुलाई, 2022 को पूरे भारत के लगभग 150 शहरों में आयोजित किया जाएगा।
  4. परीक्षा कोविड-19 संबंधित उपायों के तहत आयोजित की जाएगी।
  5. परीक्षा के प्रश्न-पत्रों को तैयार करने के लिए कक्षा 11वीं और 12वीं के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed