फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IISc Bangalore invites applications for Narendra Summer Internship Programme 2022

IISc Summer Internship: आईआईएससी की समर इंटर्नशिप 2022 के लिए आवेदन शुरू, मिलेंगे इतने रुपये

Wed, 04 May 2022 09:20 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 04 May 2022 09:20 PM IST
सार

IISc Summer Internship 2022: नरेंद्र समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट csa.iisc.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IISc Bangalore invites applications for Narendra Summer Internship Programme 2022
IISc Bangalore

विस्तार

Narendra Summer Internship Programme 2022 : कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में करिअर बनाने की ठान चुके युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। आईआईएससी यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) की ओर से अपने बहुप्रतीक्षित समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु, के कंप्यूटर विज्ञान और स्वचालन विभाग (CSA) के तहत शुरू किया गया है। 

विज्ञापन

 

इंटर्नशिप आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई

इंटर्नशिप कार्यक्रम का नाम नरेंद्र समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2022 रखा गया है। इसके तहत कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रमों में नामांकित छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नरेंद्र समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट csa.iisc.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप कार्यक्रम में चयन के परिणाम 17 मई तक घोषित कर दिए जाएंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित उम्मीदवारों को 20 मई तक दे दी जाएगी सूचना

कंप्यूटर साइंस ऑटोनोमेशन में संकाय सदस्यों की एक समिति द्वारा इंटर्नशिप आवेदनों की समीक्षा की जाएगी, और चयनित उम्मीदवारों को 20 मई तक उनके चयन की सूचना दी जाएगी। अपेक्षित इंटर्नशिप अवधि 01 जून से 31 जुलाई, 2022 तक है। हालांकि, तारीखों में बदलाव किया जा सकता है और संबंधित इंटर्नशिप सलाहकारों के परामर्श से तय की जा सकती हैं। प्रत्येक इंटर्न को इंटर्नशिप के दौरान गाइड करने के लिए सीएसए का एक संकाय सदस्य नियुक्त किया जाएगा। 

 

विज्ञापन

इन-पर्सन, वर्चुअल या हाइब्रिड हो सकती है इंटर्नशिप 

यह इंटर्नशिप या तो इन-पर्सन, वर्चुअल या हाइब्रिड हो सकती है। हालांकि, इंटर्न को वजीफे के रूप में प्रति माह केवल 10,000 रुपये की समेकित राशि प्रदान की जाएगी। यानी इंटर्नशिप के दौरान आवास और यात्रा की व्यवस्था उम्मीदवारों को स्वयं करनी होगी। आईआईएससी का कंप्यूटर विज्ञान और स्वचालन विभाग (CSA)आवास या यात्रा सहायता प्रदान नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed