IISc Summer Internship: आईआईएससी की समर इंटर्नशिप 2022 के लिए आवेदन शुरू, मिलेंगे इतने रुपये
IISc Summer Internship 2022: नरेंद्र समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट csa.iisc.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Narendra Summer Internship Programme 2022 : कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में करिअर बनाने की ठान चुके युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। आईआईएससी यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) की ओर से अपने बहुप्रतीक्षित समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु, के कंप्यूटर विज्ञान और स्वचालन विभाग (CSA) के तहत शुरू किया गया है।
इंटर्नशिप आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई
इंटर्नशिप कार्यक्रम का नाम नरेंद्र समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2022 रखा गया है। इसके तहत कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रमों में नामांकित छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नरेंद्र समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट csa.iisc.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप कार्यक्रम में चयन के परिणाम 17 मई तक घोषित कर दिए जाएंगे।
चयनित उम्मीदवारों को 20 मई तक दे दी जाएगी सूचना
कंप्यूटर साइंस ऑटोनोमेशन में संकाय सदस्यों की एक समिति द्वारा इंटर्नशिप आवेदनों की समीक्षा की जाएगी, और चयनित उम्मीदवारों को 20 मई तक उनके चयन की सूचना दी जाएगी। अपेक्षित इंटर्नशिप अवधि 01 जून से 31 जुलाई, 2022 तक है। हालांकि, तारीखों में बदलाव किया जा सकता है और संबंधित इंटर्नशिप सलाहकारों के परामर्श से तय की जा सकती हैं। प्रत्येक इंटर्न को इंटर्नशिप के दौरान गाइड करने के लिए सीएसए का एक संकाय सदस्य नियुक्त किया जाएगा।
इन-पर्सन, वर्चुअल या हाइब्रिड हो सकती है इंटर्नशिप
यह इंटर्नशिप या तो इन-पर्सन, वर्चुअल या हाइब्रिड हो सकती है। हालांकि, इंटर्न को वजीफे के रूप में प्रति माह केवल 10,000 रुपये की समेकित राशि प्रदान की जाएगी। यानी इंटर्नशिप के दौरान आवास और यात्रा की व्यवस्था उम्मीदवारों को स्वयं करनी होगी। आईआईएससी का कंप्यूटर विज्ञान और स्वचालन विभाग (CSA)आवास या यात्रा सहायता प्रदान नहीं करेगा।
कमेंट
कमेंट X