{"_id":"5d0f0e258ebc3e063f1759a5","slug":"iimc-entrance-exam-2019-result-out-check-interview-dates-for-pg-diploma-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIMC प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, इंटरव्यू शेड्यूल भी जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IIMC प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, इंटरव्यू शेड्यूल भी जारी
Sun, 23 Jun 2019 10:59 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
iimc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले के लिए हुई लिखित प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार कुल 5,839 अभ्यर्थियों ने आईआईएमसी में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। लिखित परीक्षा में इनमें से 1,365 अभ्यर्थियों ने क्वालिफाई किया है। कुल 8 पीजी डिप्लोमा कोर्सेज में 476 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा।
विज्ञापन
अब लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन में हिस्सा लेना होगा। इंग्लिश जर्नलिज्म, हिन्दी जर्नलिज्म, उर्दू जर्नलिज्म, रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म, एडवर्टाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस के पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू 01 जुलाई से लेकर 05 जुलाई 2019 के बीच नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। जबकि उड़िया, मराठी, मलयालम के पीजी डिप्लोमा कोर्स में दाखिले के लिए ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल में आईआईएमसी के क्षेत्रीय केंद्रों में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके बाद अंतिम परिणाम की घोषणा 15 जुलाई 2019 को की जाएगी। जबकि शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 29 जुलाई 2019 से होगी। बता दें कि इस शैक्षणिक सत्र से आईआईएमसी ने 10 फीसदी आर्थिक कमजोर वर्ग का आरक्षण भी लागू कर दिया है।
विज्ञापन
IIMC PG Diploma entrance 2019: ऐसे देखें अपना परिणाम
स्टेप 1 : आईआईएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 : यहां न्यूज एंड अनाउंसमेंट सेक्शन में पीजी डिप्लोमा एंट्रेंस रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : नया पेज खुलेगा। यहां हर कोर्स के रिजल्ट की अलग-अलग लिंक दी गई है।
स्टेप 4 : संबंधित कोर्स की लिंक पर क्लिक करते ही चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी।
स्टेप 5 : इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
IIMC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
डायरेक्ट लिंक से पीजी डिप्लोमा के विभिन्न कोर्सेज में अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X