{"_id":"5f61ee93877ceb56b7078365","slug":"iim-cat-2020-registrations-last-date-extended-know-how-to-apply","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CAT 2020: अब तीन नहीं दो घंटे की होगी परीक्षा, 23 सितंबर तक जल्द करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CAT 2020: अब तीन नहीं दो घंटे की होगी परीक्षा, 23 सितंबर तक जल्द करें आवेदन
Thu, 17 Sep 2020 09:27 AM IST
शुभांगी गुप्ता
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 17 Sep 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
IIM Indore
CAT 2020: इंडियन इंस्ट्टीयूट ऑफ मैनेजमेंट, इंदौर (Indian Institute of Management, Indore) ने कैट परीक्षा (CAT 2020) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने की बात कही थी। वहीं अब परीक्षा के समय में भी बदलाव होने की बात सामने आई है। कैट 2020 की परीक्षा अब तीन नहीं दो घंटे की होगी। इसके अलावा उम्मीदवार अब इस परीक्षा के लिए 23 सितंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि पहले इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 16 सितंबर, 2020 निर्धारित की गई थी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट यानी iimcat.ac.in पर जाकर 23 सितंबर, 2020 से पहले ही आवेदन करा लें।
विज्ञापन
जरूरी जानकारी -
- कैट 2020 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके लिए तिथि 28 अक्टूबर, 2020 तय की गई है।
- पूरे भारत में 156 शहरों में फैले विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में IIM 29 नवंबर, 2020 को एक कंप्यूटर-आधारित कॉमन एडमिशन टेस्ट 2020 (CAT 2020) आयोजित करेगा।
- बता दें कि CAT 2020 प्रक्रिया को COVID-19 संकट को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जाना है।
- ध्यान दें कि कैट की वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी केंद्र और राज्य सरकारों और आईआईएम द्वारा समय-समय पर जारी किए गए निर्णयों और निर्देशों पर निर्भर है।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए कैट वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।
- परिणाम जनवरी 2021 के दूसरे सप्ताह तक घोषित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
परीक्षा से संबंधित आवश्यक सूचना -
परीक्षण की अवधि 120 मिनट होगी। तीन खंड होंगे:
खंड I: मौखिक एबिलिटी और रीडिंग कंप्रीहेंशन
खंड II: डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग
खंड III: क्वान्टेटिव क्षमता
ऐसे करें आवेदन -
इच्छुक उम्मीदवार आईआईएम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने केे लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी में ऑनलाइन काउंसलिंग 6 अक्तूबर से
परीक्षण की अवधि 120 मिनट होगी। तीन खंड होंगे:
खंड I: मौखिक एबिलिटी और रीडिंग कंप्रीहेंशन
खंड II: डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग
खंड III: क्वान्टेटिव क्षमता
ऐसे करें आवेदन -
इच्छुक उम्मीदवार आईआईएम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने केे लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी में ऑनलाइन काउंसलिंग 6 अक्तूबर से
कमेंट
कमेंट X