फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIM CAT 2020 admit card released, latest updates in hindi, Download via direct link

IIM CAT 2020: परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Thu, 29 Oct 2020 09:48 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 29 Oct 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
IIM CAT 2020 admit card released, latest updates in hindi, Download via direct link
IIM CAT Admit Card 2020

IIM CAT Admit Card 2020: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM - Indian Institute of Management) में दाखिले के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CAT 2020) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया है, वे आईआईएम कैट 2020 की आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है, उसके माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इस बार आईआईएम इंदौर कैट 2020 का आयोजन कर रहा है। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र, समय और सत्र की जानकारी मिलेगी। परीक्षा केंद्र में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह परीक्षा 29 नवंबर, 2020 को तीन पालियों में होगी। इस साल इस परीक्षा में बदलाव किया गया है। पिछले साल कैट परीक्षा तीन-तीन घंटे के दो पालियों में आयोजित हुई थी। लेकिन इस साल वैश्विक कोरोना महामारी के मद्देनजर परीक्षा के पैटर्न को परिवर्तित किया गया है। अब यह परीक्षा दो घंटे की ही होगी। 
विज्ञापन


IIM CAT Admit Card 2020: ऐसे करें डाउनलोड- 

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट iimact.ac.in है।
- यहां आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करने के बाद आपको लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद अपनी जानकारी भरनी होगी और आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
- उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभालकर रखें। 

IIM CAT 2020 एडमिट कार्ड को डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
IIM CAT की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed