IGNOU: जनवरी 2020 से डॉक्टरों के लिए शुरू होगा नया कोर्स, जानें किस चीज की होगी पढ़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) शैक्षणिक सत्र 2020-21 से एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए सीबीआरएनई डिजास्टर में पीजी सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू करने जा रहा है। जनवरी 2020 सत्र में देहरादून, जोधपुर, हैदराबाद व भोपाल रीजन में अंग्रेजी माध्यम में छह माह के कोर्स का पहला बैच शुरू होगा।
इग्नू प्रबंधन के मुताबिक इग्नू संस्थापित स्कूल ऑफ हैल्थ साइंसेज (एसओएचएस) द्वारा केमिकल बायोलॉजीकल रेडियोलॉजिकल न्यूक्लियर एक्सप्लोसिव (सीबीआरएनई) आपदाओं के चिकित्सकीय प्रबंधन में स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र (पीजीसीएमडीएम) शुरू किया जा रहा है।
नाभिकीय औषधि व संबद्ध विज्ञान संस्थान (इनमास), रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) और समेकित रक्षा स्टाफ (आईडीएस) के सहयोग से एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए दूरस्थ शिक्षा माध्यम से इस कोर्स का संचालन किया जाएगा। इस कोर्स को दो साल के भीतर पूरा करना अनिवार्य होगा।
इन्हें कोर्स करने का मिलेगा फायदा
आपदा चिकित्सा प्रबंधन में इच्छुक चिकित्सीय छात्र या कर्मी, सैन्य बलों, पुलिस, स्वास्थ्य सेवाओं, रेलवे, एयरपोर्ट, बंदरगाह, एनडीआरएफ या राज्य आपदा बल के डॉक्टर, आंतकी हमलों के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों, औद्योगिक परिसरों, धार्मिक स्थलों, मेलों आदि संवेेदनशील सार्वजनिक स्थलों में कार्यरत डॉक्टर, सभी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टर आदि इस कोर्स को कर सकते हैं।
कोर्स में यह पढ़ाया जाएगा
कोर्स में मानव स्वास्थ्य पर रासायनिक, नाभिकीय, जैविक, विस्फोटक और नाभिकीय कर्मकों के प्रभाव को समझना, सीबीआरएनई के संबंध में स्वास्थ्य प्रभावों का मूल्यांकन, बाह्य व आंतरिक मूल्यांकन साधनों के बारे में पढ़ाया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X