फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU Re-Registration Process started at ignou.ac.in know how to apply

IGNOU Re-Registration: इग्नू ने शुरू की जुलाई सत्र के लिए पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन

Sat, 21 May 2022 06:25 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 21 May 2022 06:25 PM IST
सार

IGNOU Re-Registration: जुलाई, 2022 सत्र के लिए पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून, 2022 को निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
IGNOU Re-Registration Process started at ignou.ac.in know how to apply
IGNOU - फोटो : Social Media

विस्तार

IGNOU Re-Registration: इंदिरी गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई, 2022 सत्र के लिए पुन: पंजीकरण (re-registration) की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। छात्र अब स्नातक, और स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रम, स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र (पीजी प्रमाणपत्र), स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडी) और डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। जुलाई सत्र के लिए छात्र अपना आवेदन इंदिरी गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट onlinerr.ignou.ac.in पर जाकर पूरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

IGNOU Re-Registration: 30 जून  है आवेदन की आखिरी तारीख
जुलाई, 2022 सत्र के लिए पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी है। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून, 2022 को निर्धारित की गई है। इंदिरी गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्राधिकारी के स्वीकृति के बाद जुलाई 2022 सत्र के लिए पुन: पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून, 2022 होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IGNOU Re-Registration: कैसे करें अपना पंजीयन?

  • सबसे पहले छात्र IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट onlinerr.ignou.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे जुलाई सत्र के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब अपने कोर्स को चुनें।
  • अब आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन

IGNOU Re-Registration: जून टर्म एंड परीक्षा के लिए भी अपडेट
इंदिरी गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जून सत्र की टर्म एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट सबमिशन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब छात्र अपना असाइनमेंट 31 मी, 2022 तक सबमिट कर पाएंगे। इससे पहले असाइनमेंट जमा करने की आखिरी तारीख 15 मई, 2022 निर्धारित की गई थी। हालांकि, इसे आगे बढ़ा दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed