फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU June TEE 2021: First Year UG, PG students exempted from Term End Exams

IGNOU TEE 2021: इग्नू ने जारी की अधिसूचना, इन छात्रों को बिना परीक्षा दूसरे वर्ष में किया जाएगा प्रमोट

Sat, 30 Oct 2021 04:12 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 30 Oct 2021 04:12 PM IST
सार

IGNOU June TEE 2021: प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रमों के टीईई में छात्रों द्वारा निर्धारित अंक या ग्रेड दूसरे वर्ष के पाठ्यक्रमों की टर्म एंड परीक्षा में उनके द्वारा प्राप्त औसत अंकों या ग्रेड के आधार पर आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन
IGNOU June TEE 2021: First Year UG, PG students exempted from Term End Exams
इग्नू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर टर्म एंड परीक्षा या इग्नू जून टीईई 2021 के संबंध में एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। हाल के अपडेट के अनुसार, इग्नू ने यूजी और पीजी के प्रथम वर्ष छात्रों को टर्म एंड परीक्षा में शामिल होने से छूट देने का निर्णय लिया है। अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

इग्नू जून टीईई 2021 पर आधिकारिक नोटिस के अनुसार, वे छात्र जो जुलाई 2020 में इग्नू के पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में नामांकित थे और उल्लिखित टीईई में उपस्थित होने के पात्र थे, उन्हें इस बार छूट दी गई है। इसके अलावा, उनके अंकों की गणना एक वैकल्पिक मानदंड का उपयोग करके की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इग्नू द्वारा तैयार किए गए मानदंडों के अनुसार, इन छात्रों के "अंक/ग्रेड दूसरे वर्ष के पाठ्यक्रमों में उनके द्वारा प्राप्त औसत ग्रेड/अंकों के आधार पर दिए जाएंगे।"

विज्ञापन

यूजी या बैचलर पाठ्यक्रमों के लिए, यह नियम जुलाई 2020 सत्र में पंजीकृत बीएजी, बीसीओएमजी, बीएससीजी, बीटीएस, बीएवीटीएम, बीएईसीएच, बीएएचआईएच, बीएपीएसएच, बीएपीसीएच, बीएपीएएच, बीएएसओएच, बीएससीएएनएच, बीएईजीएच, बीएएचडीएच, बीएसडब्ल्यूजी, बीएससीबीसीएच करने वाले छात्रों के लिए लागू है। जो बीसीए के प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन जनवरी 2021 सत्र में पंजीकृत उन्हें भी छूट दी जाएगी।

पीजी या मास्टर डिग्री प्रोग्राम के लिए, यह नियम एमकॉम, एमईजी, एमएचडी, एमपीएच, एमएएच, एमएसओ, एमएपीसी, एमईसी, एमपीए, एमएएएन, एमजीपीएस, एमएआरडी, एमएससीडीएफएसएम, एमएससीसीएफटी, एमएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यूसी, एमएईडीयू, एमएडीई, एमएएई, एमटीटीएम, एमएपीवाय, एमएडीवीएस, एमएडब्ल्यूजीएस, एमएजीडी, एमएटीएस, एमएजेएमसी, एमएसके के जुलाई 2020 सत्र में पंजीकृत और एमएससी प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर पढ़ने वाले विद्यार्थी जो जनवरी 2021 सत्र में पंजीकृत छात्रों के लिए लागू है।

अन्य पाठ्यक्रमों के लिए इग्नू जून टीईई 2021 पहले ही आयोजित किया जा चुका है और इसलिए, उन छात्रों को छूट नहीं है। आगे यह स्पष्ट किया जाता है कि यह अधिसूचना उन छात्रों के लिए लागू नहीं है जिन्होंने परीक्षा दी है।

आधिकारिक नोटिस में यह भी लिखा गया है, "यह आगे स्पष्ट किया जाता है कि जुलाई 2020 के प्रवेश सत्र में पंजीकृत बैचलर डिग्री प्रोग्राम के दूसरे वर्ष के पाठ्यक्रमों के लिए और जनवरी 2021 में पंजीकृत बीसीए डिग्री प्रोग्राम के लिए तीसरे और चौथे सेमेस्टर के प्रवेश सत्र के लिए परीक्षा दिसंबर, 2021 में आयोजित की जाएगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed