फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ignou january 2021 re-registration for next semester date extended till March 31

इग्नू : जनवरी 2021 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख फिर आगे बढ़ी

Tue, 16 Mar 2021 08:59 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 16 Mar 2021 08:59 PM IST
सार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानी इग्नू (IGNOU) ने जनवरी सत्र 2021 के लिए पुनः पंजीकरण फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की समय सीमा 31 मार्च, 2021 तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन
ignou january 2021 re-registration for next semester date extended till March 31
इग्नू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानी इग्नू (IGNOU) ने जनवरी सत्र 2021 के लिए पुनः पंजीकरण फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की समय सीमा 31 मार्च, 2021 तक बढ़ा दी है। इससे पहले, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से 28 फरवरी, 2021 पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि निर्धारित की थी। जिसे 15 मार्च, 2021 तक के लिए बढ़ाए जाने की घोषणा की गई थी।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : National Vaccination Day 2021: जानिए क्या है टीकाकरण और क्या है देश में टीकाकरण का इतिहास
विज्ञापन


इग्नू की ओर से जारी सूचना के अनुसार, छात्र अब अगले वर्ष या अगले सेमेस्टर के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों के लिए दो से तीन साल की अवधि के लिए 31 मार्च, 2021 तक फिर से पंजीकरण कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल और आधिकारिक वेबसाइट दोनों पर इस संबंध सूचना जारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : रामायण साइंस : अब छात्र भी पढ़ेंगे रामचरितमानस, चौपाइयों से जानेंगे पुरातन विज्ञान

गौरतलब है कि पुन: पंजीकरण प्रक्रिया केवल दो-तीन साल की अवधि के स्नातक, स्नातकोत्तर, सेमेस्टर-आधारित कार्यक्रमों में नामांकित छात्रों के लिए लागू होती है। इग्नू के अनुसार, उम्मीदवार अगले वर्ष या कार्यक्रम के सेमेस्टर के लिए पंजीकरण कर सकते हैं, भले ही वे पिछले सेमेस्टर के टर्म-एंड परीक्षा में उपस्थित हुए हों। इग्नू के पाठ्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आवेदक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : ब्रिटिश शाही परिवार : नस्लभेद ही नहीं, इन कारणों से पहले भी विवादों में रहा है राजघराना

बता दें कि इग्नू एक ओपन यूनिवर्सिटी के मॉडल के आधार पर कई स्नातक, मास्टर, पीजी डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम संचालित करता है। विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी अधिकांश निर्देश आवश्यकता के अनुसार दूरस्थ शिक्षा पद्धति के माध्यम से प्रदान किए जाते हैं। इनमें ऑनलाइन काउंसलिंग सेशन और डाउट क्लीयरिंग सेशन प्रमुख हैं।   

ऐसे करें जनवरी 2021 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन

  • री-रजिस्ट्रेशन के लिए Ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालें।
  • आवश्यक विवरण भरें और पंजीकरण करें।
  • फॉर्म भरकर सबमिट कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed