IGNOU: एमबीए व बीएड के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस बार अलग होंगे आवेदन
- इस बार एनटी करा रही है इग्नू की ओपनमैट और बीएड प्रवेश परीक्षाएं
- बेहद नजदीक है आवेदन की अंतिम तारीख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) और बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed) कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।बता दें कि इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इग्नू की परीक्षाएं आयोजित करा रही है। आवेदन भी एनटीए की वेबसाइट से ही किये जाने हैं।
ये पहली बार होगा जब इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) की प्रवेश परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन और थर्ड पार्टी द्वारा किया जाएगा। इग्नू के वाइस चांसलर नागेश्वर राव ने कहा था कि एनटीए द्वारा यह परीक्षा प्रयोग के तौर पर भी देखी जाएगी। अगर यह सही रहा तो इग्नू अन्य परीक्षाओं का आयोजन भी एनटीए द्वारा ऑनलाइन मोड पर ही कराएगा।
IGNOU OPENMAT (MBA) और B.Ed में प्रवेश के लिए ऐसे करें आवेदन
- एनटीए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- एमबीए के लिए होमपेज पर दी गई 'application form for openmat XLVI' लिंक पर क्लिक करें।
- बीएड के लिए होमपेज पर दी गई 'application form for B.Ed' लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां दी गई जगह में मांगी गई जानकारी भरकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
- फॉर्म भरने के बाद अपनी फोटो और हस्ताक्षर की डिजिटल कॉपी अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करें।
- आवेदन पूरा होते ही कन्फर्मेशन पेज खुलेगा। इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
बीएड एंट्रेंस और ओपनमैट, दोनों के लिए ही अभ्यर्थी को 600 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे।
अभ्यर्थी दोनों परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 01 जुलाई, 2019 तक ही जमा कर सकेंगे। 02 और 03 जुलाई, 2019 को आप आवेदन फॉर्म में हुई किसी तरह की गलती को सुधार सकेंगे।
इसके बाद 27 जुलाई, 2019 को बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह प्रवेश परीक्षा दो घंटे की होगी, सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक। वहीं, ओपनमैट की प्रवेश परीक्षा भी उसी तारीख को आयोजित की जाएगी। लेकिन इस परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक होगा।
एनटीए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
ओपनमैट के लिए आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
बीएड के लिए आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X