{"_id":"6693c493f2182846260be962","slug":"ignou-admission-2024-registration-window-for-odl-online-courses-closing-tomorrow-check-more-details-here-2024-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IGNOU Admission 2024: इग्नू ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, यहां से करें पंजीकरण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IGNOU Admission 2024: इग्नू ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, यहां से करें पंजीकरण
Sun, 14 Jul 2024 05:59 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 14 Jul 2024 05:59 PM IST
सार
IGNOU Admission 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) कल 15 जुलाई को ओडीएल और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने जा रहा है। उम्मीदवार पंजीकरम के लिए सभी आवश्यकत दस्तावेज नीचे देख सकते हैं।
विज्ञापन
IGNOU Admission 2024
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IGNOU Admission 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) कल 15 जुलाई को जनवरी 2024 सत्र के लिए ओडीएल/ऑनलाइन मोड में पेश किए गए सभी कार्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) कार्यक्रमों के लिए आधिकारिक वेबसाइट- ignouadmission.samarth.edu.in और ignouiop.samarth.edu.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले, इग्नू ओडीएल प्रवेश 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। इग्नू विश्वविद्यालय विभिन्न मास्टर, स्नातक, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र के लिए प्रवेश प्रदान करता है।
विज्ञापन
आवश्यक दस्तावेज
पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करते समय आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:
यदि एससी/एसटी/ओबीसी है तो श्रेणी प्रमाणपत्र की स्कैन की गई कॉपी (200 केबी से कम)
अपने मूल दस्तावेजों को स्कैन करना आवश्यक है। एक बार जब उम्मीदवार दस्तावेज अपलोड कर लें, तो फॉर्म पूर्वावलोकन विकल्प प्राप्त करने के लिए अगले बटन पर क्लिक करें। भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म को सेव/प्रिंट करें।
पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करते समय आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:
- स्कैन किए गए फोटोग्राफ (100 केबी से कम)
- स्कैन किए गए हस्ताक्षर (100 केबी से कम)
- प्रासंगिक शैक्षिक योग्यता की स्कैन की गई कॉपी (200 KB से कम)
- अनुभव प्रमाणपत्र की स्कैन की गई कॉपी (यदि कोई हो) (200 केबी से कम)
यदि एससी/एसटी/ओबीसी है तो श्रेणी प्रमाणपत्र की स्कैन की गई कॉपी (200 केबी से कम)
अपने मूल दस्तावेजों को स्कैन करना आवश्यक है। एक बार जब उम्मीदवार दस्तावेज अपलोड कर लें, तो फॉर्म पूर्वावलोकन विकल्प प्राप्त करने के लिए अगले बटन पर क्लिक करें। भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म को सेव/प्रिंट करें।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी ignou.ac.in. पर जाएं।
- अब इग्नू जुलाई 2024 प्रवेश लिंक पर जाएं।
- दिए गए ओडीएल प्रोग्राम विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में सबमिट पर क्लिक करें और आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X