फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU Admission 2021: Registration for January session courses begins

IGNOU ADMISSIONS : इग्नू में जनवरी 2021 सत्र के पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले शुरू

Thu, 04 Feb 2021 01:05 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Thu, 04 Feb 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
IGNOU Admission 2021: Registration for January session courses begins
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय - फोटो : IGNOU

IGNOU ADMISSIONS : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2021 सत्र के पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इग्नू के विविध पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। दाखिला पंजीकरण इग्नू की ओर से संचालित विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स, डिप्लोमा कोर्स और डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए किए जाएंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की विस्तृत डेट शीट हिंदी में यहां से करें डाउनलोड

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IGNOU जनवरी 2021 की प्रवेश प्रक्रिया के लिए 28 फरवरी, 2021 तक या उससे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इग्नू के पाठ्यक्रमों में मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, पीजी डिप्लोमा और डिप्लोमा, पीजी प्रमाण पत्र और प्रमाण पत्र कार्यक्रम और प्रशंसा / जागरूकता स्तर के कोर्स शामिल हैं। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें : भारतीय तटरक्षक के गौरवमय 44 वर्ष, जानिए क्या है कोस्ट गार्ड    
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आधिकारिक वेबसाइट पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से अपलोड किए गए बयान में कहा गया है कि इस स्पेशल एडमिशन ड्राइव में अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए उपलब्ध शुल्क छूट की सुविधा केवल एक कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। यदि कोई आवेदक शुल्क छूट का दावा करने वाले एक से अधिक आवेदन प्रस्तुत करता है, तो सभी आवेदन अस्वीकार किए जा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें :  Sarkari Naukri 2021: ये हैं वह 5 नौकरियां जहां 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानी इग्नू की ओर से संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन करने के लिए यहां सीधा लिंक है। दाखिला पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2021 है। पाठ्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आवेदक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर पढ़ सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सीधा लिंक ignou admission


यह भी पढ़ें : मौत के 19 साल बाद भी सुर्खियों में हैं यह अमेरिकी पत्रकार, पाकिस्तान भी टेंशन में, जानिए क्या है मामला
यह भी पढ़ें : खुशखबर : भारत सरकार की इस कंपनी ने निकाली बंपर सरकारी नौकरियां, सबको मिलेगा मौका 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed