फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IGNOU activates link to submit assignment online

IGNOU: असाइनमेंट सबमिट करने के लिए लिंक एक्टिव, ऐसे करें प्रोजेक्ट वर्क जमा

Sat, 06 Jun 2020 02:04 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 06 Jun 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
IGNOU activates link to submit assignment online
इग्नू - फोटो : Amar Ujala

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने छात्रों को प्रोजेक्ट वर्क ऑनलाइन सबमिट करने का विकल्प दिया है। इसके लिए लिंक भी एक्टिवेट हो गया है। असाइनमेंट ऑनलाइन इसलिए सबमिट कराया जा रहा है ताकि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते शैक्षणिक कैलेंडर प्रभावित न हो। इससे पहले तक विद्यार्थियों को अपने संबंधित शैक्षणिक केंद्रों पर असाइनमेंट हार्ड कॉपी के तौर पर जमा करना होता था। लेकिन अब ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करने के लिए लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। अभ्यर्थी 15 जून तक अपना प्रोजेक्ट वर्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड के जरिए प्रोजेक्ट वर्क जमा करते वक्त प्रपोजल प्रोफार्मा का ध्यान रखें। इसे मूल रूप में ही अप्रूव किया जाएगा और सिनोप्सिस और प्रोजेक्ट गाइड का बायो डाटा भी प्रोफार्मा के साथ होना जरूरी है।  इसके साथ ही ऑरिजनल सार्टिफिकेट पर अभ्यर्थी के साइन होने जरूरी हैं। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी पूरा नोटिस पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


कैसे करें प्रोजेक्ट वर्क जमा
- सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट  ignou.ac.in है।
- यहां आपको ऑनलाइन प्रोजेक्ट अपलोड करने का लिंक मिलेगा।
-इसे क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
-यहां आप अपना प्रोजेक्ट वर्क अपलोड कर सकते हैं।
-आप पहले सभी निर्देश सही से पढ़ें और उसके बाद डॉक्यूमेंट सबमिट करें।

असाइनमेंट के साथ ही अभ्यर्थियों को प्रोजेक्ट टाइटल/शोध प्रबंध / इंटर्नशिप / फिल्ड कार्य के कागज भी जमा करने होंगे। प्रोग्राम कोर्ड और लर्नर का नाम के साथ ही इनरोलमेंट नंबर के साथ ही सेंटर कोर्ड की जानकारी देनी होगी। प्रोजेक्ट के साथ ही कोर्स कोर्ड भी अटैच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed