फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CSEET Result 2021 Declared The Result of CS Executive Entrance Test check here

आईसीएसआई सीएसईईटी 2021: कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें नतीजे

Wed, 21 Jul 2021 04:03 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 21 Jul 2021 04:03 PM IST
सार

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने बुधवार, 21 जुलाई, 2021 को दोपहर तीन बजे CS एग्जीक्यूटिव यानी कंपनी सेक्रेटरी कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार CSEET परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर देख सकते हैं। 
 

विज्ञापन
ICSI CSEET Result 2021 Declared The Result of CS Executive Entrance Test check here
ICSI CSEET result 2021

विस्तार

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने बुधवार, 21 जुलाई, 2021 को दोपहर तीन बजे CS एग्जीक्यूटिव यानी कंपनी सेक्रेटरी कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार CSEET परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर देख सकते हैं। कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई और 11 जुलाई, 2021 को ऑनलाइन रिमोट मोड में आयोजित की गई थी। जुलाई में हुए दोनों सत्र के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि ICSI ने सीएस कार्यकारी कार्यक्रम के लिए प्रवेश मानदंड को संशोधित किया है। आईसीएसआई ने ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों को CSEET परीक्षा से छूट देने का एलान किया है। स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को अब सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) के लिए उपस्थित नहीं होना पड़ेगा। छात्रों को 20 जून, 2021 से प्रभावी सीएस कार्यकारी कार्यक्रम में सीधे प्रवेश की अनुमति होगी। 
विज्ञापन


ऐसे देख सकते हैं एसईईटी परिणाम 
चरण 1: आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
चरण 2: 'परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: सीएसईईटी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जमा करें।
चरण 3: अपने विषयवार अंक देखे और स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए इस डिजिटल मार्कशीट का प्रिंटआउट अवश्य प्राप्त कर लें। उत्तीर्ण मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा पास करने के लिए कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। परीक्षा में पूछे गए आब्जेक्टिव (MCQs) सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीएसआई ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेंटमेंट करेगा जारी
परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को आईसीएसआई पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और परिणामों देखने के लिए अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा। आईसीएसआई वेबसाइट पर एक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट अपलोड करेगा, क्योंकि इस साल रिजल्ट की कोई फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed