फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CSEET July 2024 result will be releasing on July 20 at icsi.edu; qualifying marks

ICSI CSEET Result: जल्द घोषित होने वाले हैं आईसीएसआई सीएसईईटी के नतीजे, पहले से कर लें ये तैयारियां

Thu, 18 Jul 2024 02:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 18 Jul 2024 02:51 PM IST
सार

ICSI CSEET Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया जुलाई सत्र के लिए कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट बहुत जल्द घोषित करने वाला है। उम्मीदवारों को रिजल्ट की घोषणा से पहले यहां बता गई तैयारियां करनी चाहिए।

विज्ञापन
ICSI CSEET July 2024 result will be releasing on July 20 at icsi.edu; qualifying marks
ICSI CSEET July 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

ICSI CSEET July Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज (ICSI) जुलाई सत्र के लिए कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET Result 2024) का रिजल्ट 20 जुलाई को दोपहर 2 बजे घोषित करेगा। सीएसईईटी परीक्षा 6 से 8 जुलाई तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार 20 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu. पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, “6 जुलाई, 2024, 7 जुलाई 2024 और 8 जुलाई, 2024 को आयोजित कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) का परिणाम शनिवार, 20 जुलाई, 2024 को दोपहर 02:00 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम के साथ-साथ उम्मीदवारों के विषयवार अंकों का विवरण संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर उपलब्ध कराया जाएगा।”

विज्ञापन

रिजल्ट के साथ आएगा औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट

आईसीएसआई ने आगे बताया कि सीएसईईटी जुलाई सत्र का औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट, रिजल्ट की घोषणा के तुरंत बाद आईसीएसआई वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने संदर्भ, उपयोग और रिकॉर्ड के लिए इस स्टेटमेंट को डाउनलोड कर सकते हैं।

पहले से रखें तैयारी

रिजल्ट जारी होने पर छात्रों को अपने अंक देखने के लिए वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। उम्मीदवारों को लॉग-इन करने और परिणाम तक पहुंचने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। इसलिए अभी से ये विवरण तैयार रखें।

सीएसईईटी जुलाई स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, समग्र स्कोर और योग्यता स्थिति जैसे विवरण होंगे। इसमें परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए अगले चरणों और निर्देशों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी शामिल है।

विज्ञापन

पासिंग मार्क्स

उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे, तथा कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे, तभी वे उत्तीर्ण घोषित किए जाएँगे। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed