फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CS June Result 2021 result Released for Professional Program, know how to check the results

ICSI CS June Result: प्रोफेशनल प्रोग्राम का परिणाम जारी, इशान मनोज व वैष्णवी बियानी ने किया टॉप

Wed, 13 Oct 2021 02:13 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 13 Oct 2021 02:13 PM IST
सार

ICSI CS June Result 2021: आज आईसीएसआई द्वारा सीएस जून 2021 का परिणाम जारी किया जाएगा। परीक्षा के आधिकारिक नोटिस के अनुसार सीएस प्रोफेशनल परीक्षा के परिणाम और अंक पत्र (नए और पुराने सिलेबस) को उम्मीदवार के रेजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
ICSI CS June Result 2021 result Released for Professional Program, know how to check the results
ICSI CS June Result 2021 - फोटो : social media

विस्तार

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने आईसीएसआई सीएस 2021 के प्रोफेशनल प्रोग्राम के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा से जुड़े अधिकारियों ने पहले ही आधिकारिक नोटिस में परिणाम जारी होने के दिन और समय की सूचना दे दी थी। आईसीएसआई सीएस 2021 प्रोफेशनल प्रोग्राम के नए और पुराने सिलेबस के परिणाम आज 13 अक्तूबर 2021 को 11 बजे जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर देख सकते हैं। 

विज्ञापन

इस बार के सीएस प्रोफेशनल परीक्षा के परिणामों में इशान मनोज लोया ने पुराने सिलेबस से और वैष्णवी बद्रीनारायण बियानी ने नए सिलेबस से टॉप किया है। परीक्षा के आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि सीएस प्रोेफेशनल परीक्षा के परिणाम और अंक पत्र (नए और पुराने सिलेबस) को उम्मीदवार के रेजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा। अगर किसी कारण से यह 30 दिनों के भीतर उम्मीदवार तक नहीं पहुंच पाता है तो वह संस्थान से आधिकारिक ई-मेल आईडी exam@icsi.edu पर संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन


आईसीएसआई सीएस 2021 परिणाम कैसे चेक करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके आईसीएसआई सीएस 2021 प्रोफेशनल परीक्षा परिणामों को देख सकते हैं। 
1.आईसीएसआई के आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
2.होम पेज पर आईसीएसआई सीएस 2021 प्रोफेशनल परीक्षा परिणाम का लिंक दिख रहा होगा, इस पर क्लिक करें। 
3.मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, पंजीयन नंबर और जन्मतिथि भरें और सबमिट करें।
4.परिणाम आपके सामने आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर के सेव कर लें।
5.आगे की जरूरतों के लिए परिणाम का एक प्रिंट भी निकलवा लें। 

इतने बजे जारी होंगे एग्जीक्यूटिव व फाउंडेशन प्रोग्राम के परिणाम
आईसीएसआई के सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा के परिणाम आज 2 बजे और फाउंडेशन परीक्षा परिणाम 4 बजे जारी किए जाएंगे। अगले सत्र या दिसंबक टर्म के सीएस फाउंडेशन की परीक्षा 3 जनवरी 2022 को ली जाएगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार अगले सत्र की एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (नए और पुराने सिलेबस) की परीक्षा और प्रोफेशनल प्रोग्राम(नए और पुराने सिलेबस) की परीक्षा 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक ली जाएंगी। इसके लिए परीक्षा फीस 14 अक्तूबर से जमा होना शुरू हो जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed