{"_id":"5e9ff4df8ebc3e90a6541059","slug":"icsi-cs-june-exam-2020-reopened-application-process-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICSI CS: जून परीक्षा के लिए फिर से शुरू हुए आवेदन, पढ़ें नया नोटिस","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICSI CS: जून परीक्षा के लिए फिर से शुरू हुए आवेदन, पढ़ें नया नोटिस
Wed, 22 Apr 2020 01:18 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
आईसीएसआई
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया, आईसीएसआई ने सीएस जून परीक्षा 2020 के लिए बंद की गई आवेदन प्रक्रिया को फिर से खोल दी है। इसके लिए संस्थान ने एक अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से भी अधिसूचना पढ़ सकते हैं। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर उपलब्ध है। ध्यान दें कि अब आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल, 2020 है। उम्मीदवार आधिकारिक तिथियों, फॉर्म भरने की विधि और अन्य विवरण नीचे देख सकते हैं।
विज्ञापन
ICSI CS 2020: महत्वपूर्ण तिथियां-
- आवेदन फार्म फिर से शुरू : 21 अप्रैल, 2020
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 23 अप्रैल, 2020
- परीक्षा तिथि: जून 2020
- सबसे पहले उम्मीदवार आईसीएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद अप्लाई लिंक से संबंधित लिंक पर क्ल्कि करें।
- आवश्यक विवरण भरकर खुद को पंजीकृत करें।
- अपनी जरूरी जानकारी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आवेदन फॉर्म भरें।
- भविष्य के लिए भरे हुए फॉर्म को डाउनलोड करें और संभालकर रखें।
नोटिस में लिखा है कि परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। सभी तीन पाठ्यक्रम जो सीएस फाउंडेशन प्रोग्राम, सीएस एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम, सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम हैं, उन्हें आगे स्थगित नहीं किया जाएगा और जून में ही आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X