ICSI CS Result: आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें कंपनी सचिव का परिणाम
आईसीएसआई ने जून सत्र परीक्षा के लिए कंपनी सेक्रेटरी कार्यकारी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICSI CS Executive Result 2022: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) की ओर से कंपनी सचिव कार्यकारी परीक्षा (CS Executive) जून 2022 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार जो सीएस कार्यकारी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- icsi.edu पर परिणाम देख सकते हैं। आईसीएसआई ने कहा कि जून सत्र परीक्षा के लिए कंपनी सेक्रेटरी कार्यकारी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है, उम्मीदवारों को अपने आईसीएसआई परिणाम तक पहुंचने के लिए अपने आवेदन संख्या, रोल नंबर और जन्म तिथि की कुंजी की आवश्यकता होगी।
ICSI CS Executive Result 2022: टॉपर्स सूची जल्द
कंपनी सचिव कार्यकारी परीक्षा परिणाम के लिए ICSI CS टॉपर्स सूची 2022 को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर प्रकाशित की जाएगी। न्यूनतम 40 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को कंपनी सचिव के लिए योग्य घोषित किया जाएगा। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने वेबसाइट पर कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशनल एग्जाम का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया है।
ICSI CS Executive Result 2022: ऐसे चेक करें कंपनी सचिव रिजल्ट
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - icsi.edu पर जाएं। -
होम पेज पर दिखाई देने वाले ICSI CS Executive 2022 Result के लिंक पर क्लिक करें। -
इसके बाद एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। -
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या, रोल नंबर और जन्म तिथि आदि दर्ज करें। -
ICSI CS प्रोफेशनल जून 2022 परीक्षा का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा -
कंपनी सचिव कार्यकारी परीक्षा का रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें। -
उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X