फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSI CS Exam 2022 registration for ICSI cs june 2022 exam begins, know how to apply

ICSI CS Exam 2022: सीएस जून परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक कर लें अप्लाई

Sun, 27 Feb 2022 06:09 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 27 Feb 2022 06:09 PM IST
सार

ICSI CS Exam 2022: आईसीएसआई की ओर से जून सत्र के लिए सीएस परीक्षा का आयोजन 1 से 10 जून, 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए होगी।

विज्ञापन
ICSI CS Exam 2022 registration for ICSI cs june 2022 exam begins, know how to apply
ICSI CS Exam 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

ICSI CS Exam 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की ओर से सीएस परीक्षा के जून सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार सीएस फाउंडेशन, सीएस एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन 25 मार्च, 2022 तक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा। 

विज्ञापन

ICSI CS Exam 2022: विलंब शुल्क के साथ मिलेगा मौका
ऐसे उम्मीदवार जो 25 मार्च, 2022 तक अपना आवेदन नहीं कर सकेंगे, उन्हें आईसीएसआई की ओर से एक और मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ में आवेदन पत्र को 9 अप्रैल, 2022 तक जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन पूरा करने के बाद अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करना न भूलें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ICSI CS Exam 2022: कब होगी परीक्षा?
आईसीएसआई की ओर से जून सत्र के लिए सीएस परीक्षा का आयोजन 1 से 10 जून, 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए होगी। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करना न भूलें। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जारी किए जाएंगे। किसी भी नई जानकारी और नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। इससे पहले आईसीएसआई ने दिसंबर, 2021 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन

ICSI CS Exam 2022: कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Student के टैब पर क्लिक करें।

3. अब अपनी जानकारी दर्ज कर के लॉगिन करें।

4. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र भरें।

5. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

6. अब आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed