आईसीएसई बोर्ड: सुधार परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ी, असंतुष्ट छात्रों के पास 4 अगस्त तक मौका
इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) बोर्ड ने घोषणा की है कि जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे सुधार परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। बोर्ड ने सुधार परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि को आगे बढ़ा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) बोर्ड ने घोषणा की है कि जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे सुधार परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। बोर्ड ने सुधार परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि को आगे बढ़ा दिया है। पहले सुधार परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि 1 अगस्त थी जिसे अब आगे बढ़ाकर 4 अगस्त कर दिया है। यह घोषणा आईसीएसई और आईएससी बोर्ड दोनों के लिए लागू होगी। ऐसे में जो विद्यार्थी अपने दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट से असंतुष्ट हैं, और सुधार परीक्षा के लिए पंजीकरण कराना चाहते हैं, वे 4 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा लें।
The candidates who are not satisfied with the ICSE and ISC result 2021 exam may get themselves registered for improvement examination. Last date for registration extended from 1st August to 4th August 2021: ICSE Board pic.twitter.com/EkpduIdpb6
— ANI (@ANI) July 31, 2021
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने 24 जुलाई को 10वीं का परिणाम जारी किया था।आईसीएसई का पास प्रतिशत 99.98 प्रतिशत और आईएससी का 99.76 प्रतिशत रहा। आपको बता दें कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण आईसीएसई बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद परिषद ने दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी किया था।
कमेंट
कमेंट X