ICMAI Result June 2023: आईसीएमएआई सीएमए इंटर फाइनल रिजल्ट जारी, इस तरह कर सकते हैं चेक
ICMAI Inter Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) इंटर और फाइनल रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICMAI CMA Inter Result June 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट ने (CMA) इंटर और फाइनल रिजल्ट 2023 की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर देख और डाउलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से बिना किसी असुविधा के अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएमएआई सीएमए परीक्षा 2023 जून सत्र के लिए 15 जुलाई से 22 जुलाई तक आयोजित की गई थी। सीएमए फाइनल और आईसीएमएआई सीएमए इंटर परीक्षा में 100 अंकों के चार पेपर के दो समूह शामिल थे। सीएमए इंटरमीडिएट और फाइनल जुलाई 2023 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल अंक हासिल करने होंगे। जून सत्र के लिए सीएमए इंटर और सीएमए फाइनल परीक्षा में उपस्थित होने वालों को भी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
CMA Result 2023 ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
-
परीक्षा टैब पर क्लिक करें
-
अब होमपेज से'icmai रिजल्ट' विकल्प चुनें।
-
आपने जो परीक्षा दी थी उस पर क्लिक करें।
-
11 अंकों का सीएमए पंजीकरण नंबर दर्ज करें और 'परिणाम देखें' पर क्लिक करें।
-
ICAMAI CMA परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X