फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAR Exam 2021 results Out For UG, PG, PhD Entrance Exams, know How To Download Scorecards

ICAR Exam 2021: स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

Mon, 25 Oct 2021 04:32 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 25 Oct 2021 04:32 PM IST
सार

ICAR Exam 2021: उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें की परिणामों को अंतरिम उत्तर कुंजी पर उठाए गए आपत्तियों के बाद की गई समीक्षा के आधार पर जारी किया गया है। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को पास नहीं किया है, उनके किसी भी निवेदन को नहीं माना जाएगा। 
 

विज्ञापन
ICAR Exam 2021 results Out For UG, PG, PhD Entrance Exams, know How To Download Scorecards
ICAR Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद जिसे आईसीएआर भी कहा जाता है ने एनटीए आईसीएआर परिणाम को जारी कर दिया है। यह परिणाम स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के पाठ्यक्रम के लिए जारी किया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज एआईईईए प्रवेश परीक्षा के स्कोरकार्ड को जारी किया है। सभी पंजीकृत उम्मीदवार जिन्होंने आईसीएआर स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था वह आधिकारिक वेबसाइट से जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट  icar.nta.ac.in पर जारी किया गया है। 

विज्ञापन


एनटीए ने इस परीक्षा के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी और आधिकारिक प्रेस रिलीज को जारी नहीं किया है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें की परिणामों को अंतरिम उत्तर कुंजी पर उठाए गए आपत्तियों के बाद की गई समीक्षा के आधार पर जारी किया गया है। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को पास नहीं किया है, उनके किसी भी निवेदन को नहीं माना जाएगा। 
विज्ञापन


एनटीए आसीएआर परिणामों को कैसे डाउनलोड करें?

 उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशो का पालन कर के अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। 


1. उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के आधिकारिक वेबसाइट icar.nta.ac.in पर जाएं। 
2. होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
3. आप एक अनिय पेज पर चले जाएंगे, इसमें लॉग इन करने के लिए अपने आवेदन क्रमांक और पासवर्ड या जन्मतिथि का प्रयोग करें।
4. सभी जानकारिया भरने के बाद साइन इन के बटन पर क्लिक करें।
5. आपका परिणाम आपके सामने आ जाएगा।
6. परिणाम को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।

उम्मीदवार इस बात पर ध्यान दें की वर्ग के आधार पर काउंसलिंग के लिए आखिरी मेरिट सूची पर्सेंटाइल के आधार पर तैयार की जाएगी। एनटीए मेरिट सूची को जल्द ही जारी करेगा। हालांकि, इसके लिए अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवारों को एडमिशन और स्कॉलरशिप का लाभ तभी मिलेगा, जब वें आईसीएआर काउंसलिंग में हिस्सा लेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed