ICAR Exam 2021: स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
ICAR Exam 2021: उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें की परिणामों को अंतरिम उत्तर कुंजी पर उठाए गए आपत्तियों के बाद की गई समीक्षा के आधार पर जारी किया गया है। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को पास नहीं किया है, उनके किसी भी निवेदन को नहीं माना जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद जिसे आईसीएआर भी कहा जाता है ने एनटीए आईसीएआर परिणाम को जारी कर दिया है। यह परिणाम स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के पाठ्यक्रम के लिए जारी किया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज एआईईईए प्रवेश परीक्षा के स्कोरकार्ड को जारी किया है। सभी पंजीकृत उम्मीदवार जिन्होंने आईसीएआर स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था वह आधिकारिक वेबसाइट से जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट icar.nta.ac.in पर जारी किया गया है।
एनटीए ने इस परीक्षा के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी और आधिकारिक प्रेस रिलीज को जारी नहीं किया है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें की परिणामों को अंतरिम उत्तर कुंजी पर उठाए गए आपत्तियों के बाद की गई समीक्षा के आधार पर जारी किया गया है। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को पास नहीं किया है, उनके किसी भी निवेदन को नहीं माना जाएगा।
एनटीए आसीएआर परिणामों को कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशो का पालन कर के अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के आधिकारिक वेबसाइट icar.nta.ac.in पर जाएं।
2. होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
3. आप एक अनिय पेज पर चले जाएंगे, इसमें लॉग इन करने के लिए अपने आवेदन क्रमांक और पासवर्ड या जन्मतिथि का प्रयोग करें।
4. सभी जानकारिया भरने के बाद साइन इन के बटन पर क्लिक करें।
5. आपका परिणाम आपके सामने आ जाएगा।
6. परिणाम को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।
उम्मीदवार इस बात पर ध्यान दें की वर्ग के आधार पर काउंसलिंग के लिए आखिरी मेरिट सूची पर्सेंटाइल के आधार पर तैयार की जाएगी। एनटीए मेरिट सूची को जल्द ही जारी करेगा। हालांकि, इसके लिए अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवारों को एडमिशन और स्कॉलरशिप का लाभ तभी मिलेगा, जब वें आईसीएआर काउंसलिंग में हिस्सा लेंगे।
कमेंट
कमेंट X