फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI is all set to hold the ICAI CA November 2022 exams from November 1

ICAI CA November 2022: कल से शुरू होगी आईसीएआई सीए नवंबर परीक्षा, इन दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन

Mon, 31 Oct 2022 12:32 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Mon, 31 Oct 2022 12:32 PM IST
सार

आईसीएआई 1 नवंबर से ICAI CA 2022 परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अंतिम समूह परीक्षा कल, 1 नवंबर से शुरू होगी, जबकि इंटरमीडिएट समूह की परीक्षाएं 2 नवंबर, 2022 से शुरू होंगी।


 

विज्ञापन
ICAI is all set to hold the ICAI CA November 2022 exams from November 1
ICAI CA exam - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

ICAI CA November 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) 1 नवंबर से ICAI CA नवंबर 2022 परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अंतिम समूह परीक्षा कल 1 नवंबर से शुरू होगी, जबकि इंटरमीडिएट समूह की परीक्षाएं 2 नवंबर, 2022 से शुरू होंगी।
विज्ञापन

 

ICAI CA November 2022: ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा 
आईसीएआई सीए नवंबर 2022 परीक्षा देश भर में 290 परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में होगी। विदेशों में परीक्षा अबू धाबी, मस्कट, कुवैत, बहरीन, दुबई, काठमांडू, थिम्पू और दोहा में आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ICAI CA November 2022: परीक्षा से संबंधित गाइडलाइन
 

उम्मीदवारों को सीए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
  • सीए इंटरमीडिएट और अंतिम परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को सरकार द्वारा जारी एक वैध फोटो आईडी प्रमाण के साथ अपने संबंधित हॉल टिकट को परीक्षा केंद्र में ले जाना होगा।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
  • किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल के अंदर कैलकुलेटर, मोबाइल फोन या अन्य डिजिटल उपकरणों का उपयोग करने की मनाही होगी।
  • परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी है।
  • उम्मीदवार परीक्षा में बैठने के लिए दोनों में से किसी एक को चुन सकते हैं।
  • परीक्षा के प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए उम्मीदवारों को 15 मिनट अतिरिक्त प्रदान किए जाएंगे।
  • सभी उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर हर समय कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना होगा।
  • परीक्षा समाप्त होने के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed