फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA May 2023 application correction window opens tomorrow know about process online at on icai.org

ICAI CA Exam 2023: कल से सीए मई सत्र के आवेदन पत्र में कर सकेंगे सुधार, खुलेगी करेक्शन विंडो

Fri, 03 Mar 2023 09:44 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 03 Mar 2023 09:44 PM IST
सार

ICAI CA May 2023: सीए मई 2023 सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। कल से आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए विंडो खुल रही है।

विज्ञापन
ICAI CA May 2023 application correction window opens tomorrow know about process online at on icai.org
ICAI CA - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

ICAI CA May 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स (आईसीएआई) ने सीए मई 2023 के लिए भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार के लिए करेक्शन विंडो कल यानी चार मार्च, 2023 को खोलेगा। परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भर चुके उम्मीदवारों को अगर लगता है कि उन्हें आवेदन पत्र में कोई बदलाव करना है या किसी गलती को सुधारना है तो वे आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

आईसीएआई कल यानी चार मार्च 2023 शनिवार सुबह 10 बजे से करेक्शन विंडो खोलेगा। यह 10 मार्च, 2023 को रात 11:59 बजे तक सक्रिय रहेगी। सीए इंटरमीडिएट, फाइनल और फाउंडेशनल परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म 600 रुपये के विलंब शुल्क के साथ भरने का आज यानी तीन मार्च 2023 आखिरी दिन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन सुधार प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सीए परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है, वे अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने डैशबोर्ड में लॉग इन करना होगा। आईसीएआई ने साफ कर दिया है कि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की कोई हार्ड कॉपी डाक से नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

सीए परीक्षा मई 2023 के लिए, फाउंडेशन कोर्स परीक्षा 2023 के 24, 26, 28 और 30 जून को आयोजित की जाएगी। इंटरमीडिएट कोर्स के लिए परीक्षा 3, 6, 8 और 10 मई, 2023 को ग्रुप I और  ग्रुप II के लिए 12, 14, 16 और 18 मई को होगी। फाइनल कोर्स की परीक्षा 2, 4, 7 और 9 मई को और ग्रुप II के लिए 11, 13, 15 और 17 मई को होगी।

ऐसे करें सुधार

  • सबसे पहले आधिकारिक साइट icai.org पर जाएं।
  • आपको होमपेज पर आईसीएआई सीए परीक्षा 2023 आवेदन पत्र सुधार लिंक मिलेगा।
  • अपना क्रेडेंशियल भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में परिवर्तन करें और इसे जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed