{"_id":"60d043588ebc3e54c8726517","slug":"icai-ca-july-2021-exam-admit-card-released-here-s-how-to-download","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएआई सीए जुलाई 2021: सीए प्रवेश पत्र जारी, 5 चरणों में ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आईसीएआई सीए जुलाई 2021: सीए प्रवेश पत्र जारी, 5 चरणों में ऐसे करें डाउनलोड
Mon, 21 Jun 2021 01:14 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:14 PM IST
सार
- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने जुलाई परीक्षा के लिए सीए 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
- उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org के जरिए सीए फाउंडेशन, सीए इंटर और सीए फाइनल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
आईसीएआई सीए जुलाई 2021 एडमिट कार्ड
- फोटो : ICAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सोमवार को जुलाई परीक्षा के लिए सीए 2021 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icai.org के जरिए सीए फाउंडेशन, सीए इंटर और सीए फाइनल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आईसीएआई सीए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आईसीएआई सीए फाउंडेशन, आईसीएआई सीए इंटर या आईसीएआई सीए फाइनल परीक्षा पंजीकरण संख्या और अन्य आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग: 38 यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन डिग्री कार्यक्रमों को मंजूरी, पढ़िए विस्तार से
विज्ञापन
किसी भी अभ्यर्थी को फिजिकल प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा और उसका प्रिंट लेना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें ICAI CA जुलाई परीक्षा एडमिट कार्ड 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाएं
-यहां होम पेज पर ही आपको प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-लॉगिन आईडी (पंजीकरण संख्या) और पासवर्ड से लॉगिन करें।
-इसके बाद आपका ICAI CA जुलाई एडमिट कार्ड 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा
-एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इसे भी पढ़ें-अन्ना यूनिवर्सिटी: यूजी-पीजी री-एग्जाम और अप्रैल-मई सत्र परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये है लिंक
विज्ञापन
प्रवेश द्वारों पर भीड़भाड़ से बचने के लिए छात्रों को सीए हॉल टिकट में उल्लिखित रिपोर्टिंग समय के अनुसार आईसीएआई सीए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना होगा।
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X