{"_id":"621a0f53a0d3201bfa3767c7","slug":"icai-ca-inter-result-released-on-icai-nic-in-know-how-to-check-it-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICAI CA Inter Result: आईसीएसआई ने जारी किया सीए इंटरमीडिएट दिसंबर परीक्षा का परिणाम, ऐसे देखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICAI CA Inter Result: आईसीएसआई ने जारी किया सीए इंटरमीडिएट दिसंबर परीक्षा का परिणाम, ऐसे देखें
Sat, 26 Feb 2022 05:00 PM IST
सुभाष कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 26 Feb 2022 05:00 PM IST
सार
ICAI CA Inter Result: इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम के उम्मीदवारों को उनका परिणाम उनके ईमेल पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीयन कराना होगा।
विज्ञापन
ICAI CA Inter Result
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA Inter Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट दिसंबर, 2021 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए है। संस्थान ने ट्विटर पर अपने आधिकारिक हैंडल से भी इस बात की जानकारी दी है। अब इसे आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम ICAI की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन
ICAI CA Inter Result: ईमेल पर पा सकते हैं स्कोरकार्ड
इंटरमीडिएट पाठ्यक्रम के उम्मीदवारों को उनका परिणाम उनके ईमेल पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीयन कराना होगा।
विज्ञापन
ICAI CA Inter Result: दिसंबर में हुई थी परीक्षा
ICAI सीए इंटरमीडिएट दिसंबर, 2021 परीक्षा का आयोजन 5 से 20 दिसंबर, 2021 तक किया गया था। इससे पहले संस्थान ने 10 फरवरी, 2022 को सीए फाइनल परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
ICAI CA Inter Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीए इंटरमीडिएट दिसंबर, 2021 परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X