ICAI CA Exam: आईसीएआई सीए परीक्षा का आगाज, 18 मई तक चलेंगे ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के पेपर
ICAI CA Exam MAY 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा बुधवार, तीन मई से शुरू कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA Exam MAY 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा बुधवार, तीन मई से शुरू कर दी गई है। परीक्षा के तहत ग्रुप-1 और ग्रुप-2 के पेपर 18 मई तक चलेंगे। इसके बाद आईसीएआई सीए फाइनल और इंटर मीडिएट मई 2023 परीक्षा के प्रश्न पत्रों पर उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित करना शुरू कर देगा।
उम्मीदवार 23 मई 2023 तक अवलोकन कर सकेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, ग्रुप 1 के लिए आईसीएआई सीए इंटर की परीक्षा 3, 6, 8 और 10 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 12, 14, 16 और 18 मई, 2023 को होगी। ग्रुप 1 के लिए फाइनल मई 2023 की परीक्षा 2, 4, 7 और 9 मई को और ग्रुप 2 की 11, 13, 15 और 17 मई, 2023 को होगी।
आईसीएआई के आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि कृपया ध्यान दें कि छात्रों के केवल उन्हीं अवलोकनों पर विचार किया जाएगा जो अपना निम्नलिखित विवरण छात्र का नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर प्रदान सफलता पूर्वक करते हैं।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे आपत्तियां, यदि कोई हो, तो ई-मेल examfeedback@icai.in पर या स्पीड पोस्ट द्वारा भेजे गए पत्र के माध्यम से- अपर सचिव (परीक्षा), इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, आईसीएआई भवन, इंद्रप्रस्थ मार्ग, नई दिल्ली-110002 को भेज सकते हैं। फाउंडेशन परीक्षा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 मई, 2023 तक है। हालांकि, फाइनल और इंटर परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मई, 2023 है।
कमेंट
कमेंट X