फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA foundation, intermediate, final exams 2020 postponed, check new dates

ICAI CA: लॉकडाउन की अवधि बढ़ने से सीए की सभी परीक्षाएं स्थगित, जानिए अब कब होंगी ये परीक्षाएं

Sat, 02 May 2020 09:42 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 02 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
ICAI CA foundation, intermediate, final exams 2020 postponed, check new dates
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ICAI CA Exam 2020: लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की वजह से सीए की परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। अब ये परीक्षाएं जुलाई से अगस्त के बीच में होंगी। आईसीएआई ने शनिवार को सीए परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की है। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए की सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। ये परीक्षाएं अब 29 जुलाई से लेकर 16 अगस्त के बीच होंगी। आईसीएआई ने इन परीक्षाओं को स्थगित करने संबंधित नोटिस को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। 

विज्ञापन

 

ये परीक्षाएं पहले मई में होनी थी लेकिन लॉकडाउन अवधि के तीन मई से लेकर 17 मई तक बढ़ने की वजह से सीए की सभी परीक्षाओं को टाल दिया गया है। यह दूसरी बार है जब सीए की परीक्षाएं स्थगित हुई हैं। इससे पहले ये परीक्षाएं 19 जून से 4 जुलाई के बीच होनी थी लेकिन तीसरी बार लॉकडाउन की घोषणा के बाद इन परीक्षाओं को अब 29 जुलाई से कराया जाएगा।

विज्ञापन


सीए की इन परीक्षाओं के लिए अगल-अलग तिथियों की घोषणा की गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक सीए फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा 7, 9, 11 और 14 अगस्त को कराए जाएंगे। जबकि सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 की परीक्षा 30 जुलाई, 2 ,4, और 6 अगस्त को होंगी।  ग्रुप-2 की परीक्षाएं 8,10 और 13 अगस्त को आयोजित होंगी। सीए फाइनल ईयर ग्रुप-1 की परीक्षाएं 29, 31 जुलाई और 3, 5 अगस्त को होंगी। इन परीक्षाओं के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन देख सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए क्लिक करें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed