IBPS Admit Card 2022: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्रीलिम्स के प्रवेश पत्र जारी, यहां समझें परीक्षा पैटर्न
IBPS Clerk Recruitment 2022: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के कॉल लेटर डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 04 सितंबर, 2022 है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS Clerk Recruitment 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आधिकारिक वेबसाइट- ibps.in पर सीआरपी-क्लर्क 12 भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। कॉल लेटर डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 04 सितंबर, 2022 है।
भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में भाग लेने वाले बैंकों में क्लर्कों की भर्ती के लिए आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा सितंबर में आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों को अपने कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए उनके पंजीकरण/ रोल नंबर और जन्मतिथि/ पासवर्ड की आवश्यकता होगी। कॉल लेटर में परीक्षा की तारीख, स्थान, समय, सामान्य निर्देश आदि सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
IBPS Clerk Recruitment 2022: जानें परीक्षा पैटर्न
आईबीपीएस प्रारंभिक परीक्षा 2022 के तहत 100 अंकों के लिए आयोजित एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा होगी और इसमें 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा एक घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में तीन पेपर शामिल होंगे- अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्क क्षमता आदि। तीनों पेपर के लिए 20-20 मिनट का समान समय मिलेगा। जहां अंग्रेजी भाषा का पेपर 30 अंकों का होगा, वहीं, संख्यात्मक क्षमता और तर्क क्षमता के पेपर 35-35 अंकों के होंगे। मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को तीनों पेपर में उत्तीर्ण होना होगा।
IBPS Recruitment 2022: कॉल लेटर कैसे डाउनलोड करें?
-
सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं। -
होम पेज पर, सीआरपी-क्लर्क-12 के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें। -
अब कॉल लेटर डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। -
उम्मीदवार अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें। -
आपका कॉल लेटर आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
कॉल लेटर को चेक करें और डाउनलोड करें।
कमेंट
कमेंट X