फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IBM Internship 2026: Last 3 Days to Apply for Machine Learning and Applied AI Program

IBM Internship 2026: मशीन लर्निंग और एप्लाइड AI सीखने का सुनहरा मौका, आवेदन के लिए सिर्फ तीन दिन बाकी

Thu, 20 Aug 2026 10:19 AM IST
Shahin Praveen मुकेश श्रीवास्तव, कॅरिअर सलाहकार
मुकेश श्रीवास्तव, कॅरिअर सलाहकार Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 20 Aug 2026 10:19 AM IST
सार

IBM Internship 2026: मशीन लर्निंग और एप्लाइड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कौशल विकसित करने के इच्छुक युवाओं के लिए IBM ने इंटर्नशिप का अवसर प्रदान किया है। इस कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए केवल तीन दिन का समय बचा है।

विज्ञापन
IBM Internship 2026: Last 3 Days to Apply for Machine Learning and Applied AI Program
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Magnific

विस्तार

IBM AI Internship: मशीन लर्निंग और एप्लाइड एआई में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए आईबीएम स्किल्सबिल्ड इंटर्नशिप-2026 एक बेहतरीन वर्चुअल प्रोग्राम है। यह इंटर्नशिप सीएसआरबीओएक्स द्वारा संचालित और एआईसीटीई इंटर्नशिप पोर्टल पर उपलब्ध है। इसमें आईबीएम स्किल्सबिल्ड के इंडस्ट्री-आधारित पाठ्यक्रमों के साथ लाइव मास्टरक्लास, विशेषज्ञों की मेंटरशिप और एआई-आधारित कैपस्टोन प्रोजेक्ट का अवसर मिलेगा। प्रतिभागी अपनी तकनीकी एवं व्यावसायिक क्षमताओं को विकसित कर रोजगार के अवसरों के लिए खुद को बेहतर ढंग से तैयार कर सकेंगे तथा आईबीएम द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र भी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

एआई और मशीन लर्निंग की तैयारी

आईबीएम स्किल्सबिल्ड मशीन लर्निंग और एप्लाइड एआई इंटर्नशिप एक निःशुल्क ऑनलाइन प्रोग्राम है, जिसमें मास्टरक्लास, कोर्स और प्रोजेक्ट्स के जरिये छात्र एआई टूल्स, एप डिजाइन और वास्तविक दुनिया के एआई समाधान बनाना सीखते हैं। यह इंटर्नशिप प्रतिभागियों को एआई के व्यावहारिक उपयोग और रचनात्मक समस्या-समाधान के लिए तैयार करता है।
विज्ञापन

घंटे का लर्निंग प्रोग्राम

यह 60 घंटे का प्रोग्राम तीन भागों में विभाजित है। इसमें 15 घंटे की विशेषज्ञ मास्टरक्लास के दौरान एआई की मूलभूत एवं व्यावहारिक अवधारणाएं, टूल्स और कार्यप्रणाली सिखाई जाएगी। इसके बाद 15 घंटे के आईबीएम स्किल्सबिल्ड स्व-अध्ययन पाठ्यक्रम में प्रतिभागी अपनी गति से कोर्स पूरे करेंगे। शेष 30 घंटे अंतिम प्रोजेक्ट के लिए होंगे, जिसमें विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में प्रतिभागी सीखी गई एआई अवधारणाओं का उपयोग करके एक वास्तविक दुनिया का एआई-आधारित एप्लिकेशन तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन अप्लाई कर सकता है

कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संबंधित विषयों में बीई, बीटेक, बीसीए और एमसीए कर रहे सभी वर्षों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थी भी पात्र हैं। सभी मार्गदर्शित सत्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है। कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने पर इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। प्रतिभागियों के पास इंटरनेट वाला कंप्यूटर या लैपटॉप तथा पायथन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग की बुनियादी जानकारी होना आवश्यक है।

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट internship.aicte-india.org/ पर जाकर 22 अगस्त, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप की अवधि 24 अगस्त, 2026 से 30 सितंबर, 2026 तक है।

  • प्रतिभागी बिना किसी शुल्क के इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
  • दो परामर्श सत्र होंगे, जिसमें विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
  • कार्यक्रम की सभी आवश्यकताओं को सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
  • छात्रों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में व्यावहारिक एवं उद्योग-उपयोगी कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed