HTET 2019: एचटीईटी ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अब भी है एक मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) का आयोजन 16 व 17 नवंबर को होगा। इससे संबंधति सभी जानकारी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। खास बात यह है कि एक ऑफिशियल नोटिस के तहत आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है।
- बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व परीक्षार्थी सूचना बुलेटिन में दर्शाए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से समझकर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें।
- ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा शुल्क के सफलतापूर्वक जमा करने के बाद परीक्षार्थी पुष्टिकरण की दो प्रति (केंद्र व परीक्षार्थी प्रति) का प्रिंट लेना सुनिश्चित कर लें।
- उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी को आवेदन करते समय नवीनतम फोटो की बैकग्राउंड सफेद व 60 प्रतिशत तथा हस्ताक्षर का साइज 10 केबी से 20 केबी अनिवार्य होगा।
डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि परीक्षार्थी अपने विवरण अर्थात नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, पहचान-प्रमाण व संख्या और विषय के चयन (लेवल 2 व 3) में सुधार 19 से 23 अक्तूबर तक ऑनलाइन करना होगा। एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 21 अक्तूबर, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन तथा 23 अक्तूबर, 2019 तक ऑनलाइन विवरण में सुधार कर सकेंगे। लेवल, जाति वर्ग व शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण विकल्प में कोई सुधार की अनुमति नहीं होगी।
फैक्स, ई-मेल, पत्र इत्यादि अन्य माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी एक लेवल के लिए एक से अधिक आवेदन करता है, तो उसका आवेदन/अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी अपडेट के लिए वेबसाइट का नियमित तौर पर अवलोकन करते रहें ताकि वे किसी भी महत्वपूर्ण व सूचना से वंचित न रह जाएं।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक आधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : ICAR NET 2019: नेट परीक्षा की नोटिफिकेशन जारी, एक्टिव हुआ रजिस्ट्रेशन लिंक
कमेंट
कमेंट X