HPBOSE 12th Result 2020: बारहवीं में 99.4 फीसदी अंकों के साथ प्रकाश कुमार ने किया टॉप, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
HPBOSE 12th Result 2020: हिमाचल बोर्ड ने गुरुवार को 86633 विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए। इस साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 76.07 फीसदी रहा है। बारहवीं में 65654 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। जबकि, 9391 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। इस साल पिछले साल से 14 फीसदी ज्यादा परीक्षा परिणाम रहा है। पिछले साल बारहवीं में जहां 62.01 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। वहीं, इस साल परीक्षा परिणाम 76.07 फीसदी रहा है।
साइंस स्ट्रीम में प्रकाश कुमार और आर्ट्स में श्रुति ने किया टॉप
हिमाचल बोर्ड के बारहवीं की परीक्षा में इस साल साइंस में कुल्लू साइंस स्कूल ऑफ एजुकेशन, धालपुर के विद्यार्थी प्रकाश कुमार ने 99.4 फीसदी अंक हासिल कर राज्य में टॉप किया किया है। शिमला की श्रुति कश्यप ने आर्ट्स में टॉप किया है। गर्वेमेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामपुर की छात्रा श्रुति ने 98.2 फीसदी अंकों के साथ आर्ट्स में टॉप किया है। जबकि कॉमर्स में गर्वेमेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मेघा गुप्ता ने टॉप किया है। उन्होंने 97.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं दूसरे स्थान पर सुशांत चौहान रहे हैं। उन्होंने 97.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
इसे भी पढ़ें-HPBOSE 12th Result 2020: 'अमर उजाला' पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए हैं। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बारहवीं कक्षा की परीक्षा 4 मार्च से लेकर 26 मार्च के बीच हुई थी। अंतिम परीक्षा 21 मार्च को संपन्न हुई थी। बारहवीं कक्षा के भूगोल विषय की परीक्षा लॉकडाउन की वजह से रह गई थी जिसे बोर्ड ने 8 जून को आयोजित कराया था। बोर्ड ने कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक विज्ञान और योग सहित बची विषयों के लिए परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। इन विषयों के अंकों को प्राप्त अंकों के आधार पर दिया गया है।
'अमर उजाला' पर देखें रिजल्ट
विद्यार्थी अमर उजाला के माईरिजल्टप्लस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर और अन्य विवरण की जरूरत पड़ेगी। विद्यार्थी https://results.amarujala.com/ पर क्लिक करके अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।
माईरिजल्टप्लस पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले विद्यार्थी माईरिजल्टप्लस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यहां विद्यार्थियों को हिमाचल बोर्ड के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-विद्यार्थी बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना नाम, रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
-इन विवरणों को सबमिट करते ही आपके सामने बारहवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org है।
- यहां विद्यार्थियों को रिजल्ट का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
-रिजल्ट पर क्लिक करते ही विद्यार्थियों को जन्मतिथि और रोल नंबर के साथ अपना विवरण भरना होगा।
- इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा। आप रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट ले सकते हैं।
जानिए साल 2019 में कैसा रहा था बोर्ड का रिजल्ट
पिछले साल हिमाचल बोर्ड के बारहवीं की परीक्षा में 62.01 फीसदी बच्चे पास हुए थे। वहीं 2018 में 70.18 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। 2019 में अश्मिता शर्मा ने आर्ट्स में टॉप किया था। जबकि कॉमर्स में प्रिटी बिरसांता और साइंस में अनिल शर्मा ने टॉप किया था।
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X