फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HPBOSE 12th Result 2020 declared know topper list how to check hpbose result 2020

HPBOSE 12th Result 2020: 'अमर उजाला' पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश

Thu, 18 Jun 2020 12:37 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 18 Jun 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
HPBOSE 12th Result 2020 declared know topper list how to check hpbose result 2020
हिमाचल बोर्ड ने जारी किया बारहवीं का रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला

HPBOSE 12th Result 2020: हिमाचल बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 76. 07 फीसदी रहा है। जो कि पिछले साल से 14 फीसदी ज्यादा है। इस साल बोर्ड की बारहवीं परीक्षा में 65654 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। जबकि, 9391 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। कुल 86633 विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा दी थी।

विज्ञापन


हिमाचल बोर्ड के बारहवीं की परीक्षा में इस साल साइंस में कुल्लू साइंस स्कूल ऑफ एजुकेशन, धालपुर के विद्यार्थी प्रकाश कुमार ने 99.4 फीसदी अंक हासिल कर राज्य में टॉप किया किया है। जबकि शिमला की श्रुति कश्यप  ने आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया है।  
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-HPBOSE 12th Result 2020: बारहवीं में 99.4 फीसदी अंकों के साथ प्रकाश कुमार ने किया टॉप, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्वेमेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामपुर की छात्रा श्रुति ने 98.2 फीसदी अंकों के साथ आर्ट्स में टॉप किया है। कॉमर्स में गर्वेमेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मेघा गुप्ता ने टॉप किया है। उन्होंने 97.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर सुशांत चौहान रहे हैं। उन्होंने 97.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

बारहवीं कक्षा की परीक्षा 4 मार्च से लेकर 26 मार्च के बीच हुई थी। अंतिम परीक्षा 21 मार्च को संपन्न हुई थी। बारहवीं कक्षा के भूगोल विषय की परीक्षा लॉकडाउन की वजह से रह गई थी जिसे बोर्ड ने 8 जून को आयोजित कराया था। बोर्ड ने कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक विज्ञान और योग सहित बची विषयों के लिए परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। इन विषयों के अंकों को प्राप्त अंकों के आधार पर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें-HPBOSE 12th Result 2020 Live Updates: 12वीं के नतीजे घोषित, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट


हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए हैं। हालांकि, इस बीच बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो गई है। बोर्ड की वेबसाइट hpbose.org नहीं खुल रही है और ऐसे में विद्यार्थी 'अमर उजाला' के माईरिजल्टप्लस के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।


हिमाचल बोर्ड के रिजल्ट का लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें

'अमर उजाला' पर देखें रिजल्ट
विद्यार्थी अमर उजाला के माईरिजल्टप्लस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर और अन्य विवरण की जरूरत पड़ेगी। विद्यार्थी https://results.amarujala.com/ पर क्लिक करके अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।  

माईरिजल्टप्लस पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट
-सबसे पहले विद्यार्थी माईरिजल्टप्लस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
-यहां विद्यार्थियों को हिमाचल बोर्ड के रिजल्ट का लिंक मिलेगा। 
-विद्यार्थी बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। 
- इसके बाद अपना नाम, रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
-इन विवरणों को सबमिट करते ही आपके सामने बारहवीं कक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।

जानिए साल 2019 में कैसा रहा था बोर्ड का रिजल्ट
पिछले साल हिमाचल बोर्ड के बारहवीं की परीक्षा में 62.01 फीसदी बच्चे पास हुए थे।  वहीं 2018 में 70.18 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। 2019 में अश्मिता शर्मा ने आर्ट्स में टॉप किया था। जबकि कॉमर्स में प्रिटी बिरसांता और साइंस में अनिल शर्मा ने टॉप किया था। 

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक
डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed