फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP TET Result 2026: Himachal Pradesh TET June Exam Result Declared, Check Here

HP TET Result OUT: हिमाचल टीईटी जून परीक्षा में 22.56% उम्मीदवार पास, विशेष शिक्षकों का परिणाम रहा सबसे बेहतर

Sun, 23 Aug 2026 02:13 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 23 Aug 2026 02:13 PM IST
सार

HP TET Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एचपी टीईटी जून 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
HP TET Result 2026: Himachal Pradesh TET June Exam Result Declared, Check Here
HP TET Result 2026 OUT - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

HP TET Result 2026 OUT: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचपी टीईटी) जून 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं। परीक्षा 7 जून से 21 जून 2026 तक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


एचपीबीओएसई की ओर से जारी परिणाम अधिसूचना के अनुसार, एचपी टीईटी की 10 परीक्षाओं के लिए कुल 32,531 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 29,900 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों में 6,744 पास हुए। इस तरह एचपी टीईटी का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 22.56% रहा।

विज्ञापन

देखें सभी के आंकड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी विषय परीक्षा की तारीख आवेदन करने वाले उम्मीदवार परीक्षा में शामिल अनुपस्थित UMC मामले पास उम्मीदवार फेल उम्मीदवार पास प्रतिशत
SPL एजुकेटर टीईटी (प्री-प्राइमरी से कक्षा-V) 07-06-2026 407 320 87 कोई नहीं 136 184 42.5%
SPL एजुकेटर टीईटी (कक्षा-VI से XII) 07-06-2026 128 88 40 कोई नहीं 82 6 93.18%
टीजीटी (आर्ट्स) 13-06-2026 10,515 9,647 868 कोई नहीं 497 9,150 5.15%
टीजीटी (मेडिकल) 13-06-2026 3,318 3,020 298 कोई नहीं 161 2,859 5.33%
जेबीटी 14-06-2026 8,925 8,374 551 कोई नहीं 4,369 4,005 52.17%
टीजीटी (संस्कृत) 14-06-2026 1,394 1,296 98 कोई नहीं 205 1,091 15.82%
पंजाबी 17-06-2026 89 71 18 कोई नहीं 9 62 12.68%
उर्दू 17-06-2026 7 4 3 कोई नहीं 2 2 50%
टीजीटी (नॉन-मेडिकल) 21-06-2026 5,517 5,067 450 2 969 4,096 19.14%
टीजीटी (हिंदी) 21-06-2026 2,231 2,013 218 शून्य 314 1,699 15.6%
- - 32,531 29,900 2,631 2 6,744

 

नकल के दो मामलों में एक साल के लिए अयोग्य

एचपी टीईटी परीक्षा के दौरान नकल के दो मामले सामने आए। इनमें TGT (नॉन-मेडिकल) विषय के दो उम्मीदवारों को अनुचित साधन (UMC) का दोषी पाया गया। यूएमसी शाखा ने दोनों उम्मीदवारों को एक साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।

आपत्तियों के बाद तैयार हुआ अंतिम परिणाम

एचपी टीईटी का परिणाम उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा जांच के बाद तैयार की गई अंतिम उत्तरकुंजी के आधार पर जारी किया गया है। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर TET JUNE-2026 लिंक के जरिए अपना रोल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। उत्तीर्ण उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। परिणाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

उम्मीदवार इन आसान चरणों की मदद से अपना एचपी टीईटी जून 2026 का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एचपीबीओएसई की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘TET Result June 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका एचपी टीईटी परिणाम दिखाई देगा।
  • परिणाम में अपने अंक और उत्तीर्ण स्थिति की जांच करें।
  • भविष्य के लिए परिणाम को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed