HP TET 2019 : परीक्षा की आंसर-की हुई जारी, इस तरह दर्ज करें आपत्ति
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा आज एचपी टेट परीक्षा 2019 की आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन मेडिकल, जेबीटी, टीजीटी मेडिकल, एलटी, पंजाबी और उर्दू की आंसर-की जारी की गईं हैं।
आपको बता दें कि यह परीक्षा 16 जून, 17 जून, 20 जून और 23 जून को आयोजित की गई थी। इसकी आंसर-की जारी की गई है। उम्मीदवार नीचे दिये गये चरणों का अनुसरण कर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
HP TET 2019 ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर ऊपर दी गई 'अधिसूचना' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें विषय अनुसार आंसर-की के लिंक होंगे।
चरण 4: अब उम्मीदवार अपने विषय अनुसार दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5: स्क्रीन पर आंसर की पीडीएफ प्रदर्शित होगी, उसे डाउनलोड करें।
चरण 6: एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
एचपी टीईटी आंसर-की में किसी प्रकार की त्रुटि के लिए इन तरीकों से दर्ज कर सकते हैं आपत्ति :
- उम्मीदवार ईमेल और फैक्स के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
- उम्मीदवार फैक्स नंबर 01892-225419 या 222817 या hpbosesopaperetting.43@gmail.com पर ईमेल द्वारा आपत्ति दर्ज की जा सकती है।
- बोर्ड कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर 07 जुलाई, 2019 तक हार्ड कॉपी द्वारा आपत्ति पहुंचा सकते हैं।
- टीईटी (Arts) जून 2019 आंसर-की के लिए यहां क्लिक करें।
- टीईटी (D.El.Ed) जून 2019 आंसर-की के लिए यहां क्लिक करें।
- टीईटी (Shastri) जून 2019 आंसर-की के लिए यहां क्लिक करें।
- टीईटी (LT) जून 2019 आंसर-की के लिए यहां क्लिक करें।
- टीईटी (Medical) जून 2019 आंसर-की के लिए यहां क्लिक करें।
- टीईटी (Non-Medical) जून 2019 आंसर-की के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X