HP TET 2019 : आंसर-की डाउनलोड करने से पहले पढ़ें ये जरूरी खबर
HP TET 2019 आंसर-की आज जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा आज एचपी टीईटी परीक्षा 2019 की आंसर-की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। जो उम्मीदवार 16, 17, 23, 30 जून को हुई एचपी टीईटी परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
आपको बता दें कि HPBOSE सभी शिक्षण श्रेणियों के लिए एचपी टीईटी उत्तर कुंजी 2019 जारी करेगा। प्रमुख श्रेणियों में टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी नॉन मेडिकल, जेबीटी, टीजीटी मेडिकल, एलटी, पंजाबी और उर्दू शामिल हैं। आगर किसी उम्मीदवार को आंसर-की में किसी भी प्रकार की त्रुटि लगती है, तो वे आपत्ति उठा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर एक लिंक एक्टिवेट किया जाएगा। जारी होने के बाद आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिये गये चरणों का अनुसरण करें।
HP TET June 2019 : आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड-
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर दी गी 'TET (जून-2019)' लिंक पर क्लिक करें। (लिंक अभी सक्रिय नहीं है)
चरण 3: आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
चरण 4: मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 5: अब स्क्रीन पर प्रदर्शित आंसर-की को डाउनलोड करें।
चरण 6: एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X