फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   How, why and when teacher's day is celebrated in Russia, America, Iran and other countries

Teacher's Day 2021: कितने देशों में मनाया जाता है शिक्षक दिवस, जानें कहां-किस वजह से सेलिब्रेट होता है यह दिन

Sun, 05 Sep 2021 12:52 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 05 Sep 2021 12:52 AM IST
सार

दुनिया के अलग-अलग देशों में शिक्षक दिवस मनाने का कारण भिन्न होता है। इसे मनाने को तिथियां और तरीका भी भारत से काफी अलग होता है। आई जानते हैं चीन, रूस, अमेरिका जैसे देशों में कब और कैसे मनाया जाता है शिक्षक दिवस।

विज्ञापन
How, why and when teacher's day is celebrated in Russia, America, Iran and other countries
teacher's day - फोटो : pixa

विस्तार

भारत में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वहीं दुनिया के अलग-अलग देशों में शिक्षक दिवस मनाने का कारण भिन्न होता है। इसे मनाने को तिथियां और तरीका भी भारत से काफी अलग होता है। कई देशों में, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिनमें गायन प्रतियोगिताएं, नृत्य और नाटक प्रदर्शन शामिल होते हैं। वहीं कहीं छात्र अपने पसंदीदा शिक्षकों को स्नेह के प्रतीक के रूप में फूल, ग्रीटिंग कार्ड और उपहार भेंट करते हैं। आइए जानते हैं चीन, रूस, अमेरिका जैसे देशों में कब और कैसे मनाया जाता है शिक्षक दिवस।

विज्ञापन

चीन: हर साल 10 सितंबर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस

1931 में राष्ट्रीय केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस की स्थापना की गई थी। इसे 1932 में चीन गणराज्य की केंद्र सरकार द्वारा अपनाया गया था। 1939 में, कन्फ्यूशियस, चीन के प्रसिद्ध शिक्षक, फिलोसॉफर और पॉलिटिकल थियोरिस्ट के जन्मदिन पर  यानी 27 अगस्त को हर साल शिक्षक दिवस के तौर पर सेलिब्रेट करने का निर्णय लिया गया। लेकिन पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना सरकार ने 1951 में इसे निरस्त कर दिया। हालांकि 1985 में फिर से इसे स्थापित किया गया और दिन को बदलकर 10 सितंबर कर दिया गया। अब अधिक से अधिक लोग शिक्षक दिवस को कन्फ्यूशियस के जन्मदिन पर वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस: विश्व शिक्षक दिवस के दिन मनाया जाता है टीचर्स डे

रूस में, शिक्षक दिवस 1965 और 1994 के बीच अक्टूबर के पहले रविवार को मनाया जाता था। हालांकि 1994 से, हर साल 5 अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाया जाने लगा। बता दें कि इसी दिन विश्व शिक्षक दिवस भी मनाया जाता है, जिसे 1994 में यूनेस्को द्वारा स्थापित किया गया था।

विज्ञापन

अमेरीका: मई ने धूमधाम से मनाया जाता है शिक्षक दिवस

संयुक्त राज्य अमेरिका में, शिक्षक दिवस मई के पहले पूर्ण सप्ताह के मंगलवार को मनाया जाता है। इस दिन गैर-सरकारी अवकाश होता है। अमेरिका में भी इस दिन को धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए स्कूलों में कई गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। कहीं कहीं यह उत्सव मई के पूरे सप्ताह तक जारी रहता है।

थाईलैंड: 1957 में मनाया गया था पहला शिक्षक दिवस

थाईलैंड में, राष्ट्रीय शिक्षक दिवस हर साल 16 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन को 21 नवंबर, 1956 को सरकार के एक प्रस्ताव द्वारा द्वीप राष्ट्र में शिक्षक दिवस के रूप में अपनाया गया था। पहला शिक्षक दिवस 1957 में आयोजित किया गया था। इस दिन स्कूलों में सभी की छुट्टी होती है।

ईरान: प्रोफेसर अयातुल्ला मुर्तजा मोताहारी की याद में मनाया जाता है शिक्षक दिवस

ईरान में, शिक्षक दिवस 2 मई को मनाया जाता है। यह ईरानी प्रोफेसर अयातुल्ला मुर्तजा मोताहारी की हत्या की याद में मनाया जाता है। प्रसिद्ध लेखक, एक कालातीत शिक्षक, को 2 मई, 1980 को मार दिया गया था। इस दिन, छात्र पवित्र पेशे का सम्मान करने के लिए शिक्षकों को फूल चढ़ाते हैं।

तुर्की: शिक्षण के पेशे को समर्पित है यह दिन

तुर्की में 24 नवंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। केमल अतातुक ने 24 नवंबर को शिक्षकों और उनके पेशे का सम्मान करने के लिए इस दिन को समर्पित किया था। शिक्षण के पेशे को अतुलनीय और पवित्र माना जाता है। इस दिन कोई अवकाश नहीं होता है।

 

मलेशिया: हरि गुरु के नाम से जाना जाता है शिक्षक दिवस

16 मई मलेशिया में शिक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिन शिक्षकों को समर्पित होता है। इस दिन को देश में शिक्षक दिवस के रूप में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन को मलेशिया में 'हरि गुरु' कहा जाता है और यह एक कार्य दिवस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed