SSC, बैंकिंग समेत अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी कैसे करें, यहां मिलेंगे अनोखे टिप्स
कर्मचारी चयन आयोग (SSC), बैंकिंग, रेलवे समेत अन्य कई ऐसी सरकारी नौकरियां हैं जिनके लिए हर साल देश भर से लाखों-करोड़ों अभ्यर्थी तैयारियां करते हैं। लेकिन सफलता कुछ को ही मिल पाती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। जिनमें से एक महत्वपूर्ण कारण होता है परीक्षा की तैयारी के तरीके।
अगर आप भी ऐसी किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, या करना चाहते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हम आपको इन परीक्षाओं की तैयारी का सही तरीका जानने और समझने में मदद करेंगे।
इसके लिए अमर उजाला एक ऑनलाइन लाइव काउंसलिंग आयोजित कर रहा है। इस काउंसलिंग में हमारे एक्सपर्ट आपके सवालों के जवाब देंगे। आपको इन परीक्षाओं की तैयारी के अनोखे ट्रिक्स और टिप्स बताएंगे।
कब होगी काउंसलिंग, आप कैसे हो सकते हैं शामिल?
- अमर उजाला की यह काउंसलिंग शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 को शाम 7 बजे से शुरू होगी।
- यह काउंसलिंग ऑनलाइन माध्यम से लाइव होगी।
- आप अमर उजाला के फेसबुक पेज या यू-ट्यूब चैनल के जरिए इस लाइव काउंसलिंग से जुड़ सकते हैं। अमर उजाला के सभी सोशल प्लेटफॉर्म्स पर आपको इस ऑनलाइन काउंसलिंग से जुड़ने का मौका मिलेगा।
कौन हैं हमारे एक्सपर्ट
इस काउंसलिंग में एक्सपर्ट राधे चौधरी आपके साथ जुड़ेंगे। वह करीब 10 वर्षों से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। सरकारी नौकरियों के अभ्यर्थियों को रीजनिंग के अनोखे ट्रिक्स और टिप्स सिखा कर उन्हें सफलता की राह दिखा रहे हैं। सिर्फ रीजनिंग ही नहीं, राधे चौधरी अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के तरीके भी बताते हैं।
ये भी पढ़ें : तीन या चार साल का कर सकेंगे स्नातक, एक साल की होगी मास्टर डिग्री
कमेंट
कमेंट X