फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   History of International Literacy Day 2024, know the theme of ILD 2024 and other detaisl here

International Literacy Day: क्यों मनाया जात है अंतरराष्ट्रीय साक्षारता दिवस? जानें इस वर्ष क्या है थीम

Sat, 07 Sep 2024 06:01 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 07 Sep 2024 06:01 AM IST
सार

International Literacy Day: दुनिया में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन की शुरूआत, महत्व पर नजर डालते हैं। साथ ही, यह भी जाननें कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय साक्षारता दिवस की थीम क्या है।
 

विज्ञापन
History of International Literacy Day 2024, know the theme of ILD 2024 and other detaisl here
International Literacy Day, अंतरराष्ट्रीय साक्षारता दिवस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

International Literacy Day: किसी भी देश की खुशहाली और विकास इस बात पर निर्भर करता है कि वहां रहने वाले लोग कितने पढ़े-लिखें हैं। ऐसे में लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। भारत में भी इसको लेकर कई प्रयास किए जा रहे हैं। सर्व शिक्षा अभियान इसका एक उदाहरण है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अंतर्राष्ट्रिय साक्षरता दिवस क्यों मनाया जाता है।

विज्ञापन

International Literacy Day 2024: अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस

जिस भी देश में जितने ज्यादा लोग शिक्षा ग्रहण करेंगे, उस देश का भविष्य और परिवेश उतना ही बेहतर होगा। साक्षरता शब्द साक्षर से आता है, जिसका अर्थ होता है - शिक्षित होना। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का उद्देश्य दुनियाभर की आबादी को साक्षर बनाने के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करना है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है कि दुनियाभर में ज्यादा से ज्यादा लोग शिक्षा ग्रहण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

History of International Literacy Day: कैसे हुई इस दिन की शुरूआत?

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस की जड़ें 1965 में ईरान के तेहरान में आयोजित निरक्षरता उन्मूलन पर शिक्षा मंत्रियों के विश्व सम्मेलन से जुड़ी हैं। इस सम्मेलन ने वैश्विक स्तर पर साक्षरता को बढ़ावा देने के विचार को जन्म दिया। इसके बाद, यूनेस्को ने 1966 में अपने 14वें आम सम्मेलन के दौरान आधिकारिक तौर पर 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के रूप में घोषित किया।

एक साल बाद, 8 सितंबर, 1967 को, दुनिया ने पहली बार इस खास दिन को मनाया, जिसने एक महत्वपूर्ण वैश्विक पालन की शुरुआत की। तब से लेकर अब तक हर साल नीति निर्माताओं, चिकित्सकों और जनता को अधिक साक्षर, न्यायपूर्ण, शांतिपूर्ण और टिकाऊ समाज बनाने के लिए साक्षरता के महत्व की याद दिलाने के लिए हर साल 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है।

विज्ञापन

International Literacy Day Theme 2024: क्या है इस वर्ष की थीम?

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन "बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देना: आपसी समझ और शांति के लिए साक्षरता" विषय के तहत किया जाएगा। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस की थीम "Promoting multilingual education: Literacy for mutual understanding and peace" तय की गई है। वैश्विक उत्सव 9 और 10 सितंबर 2024 को कैमरून के याउंडे में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed