फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   History of 26th July, Know important events occured in India and World including Kargil Vijay Diwas

26 जुलाईः जब कारगिल में लहराया था तिरंगा और मुंबई में बरसी थी तबाही

Fri, 26 Jul 2019 02:37 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 26 Jul 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
History of 26th July, Know important events occured in India and World including Kargil Vijay Diwas
कारगिल युद्ध - फोटो : सोशल मीडिया

26 जुलाई...ये तारीख भारत के लिए बेहद अहम है। अलग-अलग सालों में ये तारीख देश के लिए कभी गौरव और हर्ष के पल लेकर आई, तो कभी तबाही के मंजर। शुरुआत करते हैं वीरता की कहानी से। आज से 20 साल पहले 26 जुलाई को भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ कर कारगिल में टाइगर हिल पर तिरंगा लहराया था। तब से ये दिन कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। हर साल हम अपने उन वीर सैनिकों को याद करते हैं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना मातृभूमि की रक्षा की।

विज्ञापन


लेकिन इसके बाद के सालों में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं जिसने देश में तबाही मचा दी। वो कौन सी घटनाएं हैं, आगे पढ़ें...

History of 26th July, Know important events occured in India and World including Kargil Vijay Diwas
mumbai rain - फोटो : PTI
  • आज से 14 साल पहले 26 जुलाई, 2005 का दिन...जब आसमान से तबाही बरसी थी। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्से बारिश सितम का शिकार हुए। लोग कई दिनों तक अपने घरों, दफ्तरों, फैक्टरियों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे। स्कूल कॉलेज बंद करने पड़े और राज्य को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। 
     
  • मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उस दिन महाराष्ट्र में कुल 944 मिमी (37.17 इंच) बारिश हुई। एक हजार से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उस बारिश ने इतनी तबाही मचाई कि मुंबई जैसे महानगर को दोबारा अपनी रफ्तार में वापस लौटने में कई हफ्ते लगे।
     
  • इसके तीन साल बाद साल 2008 में 26 जुलाई को ही गुजरात दहल उठा। इस दिन गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 बम धमाके हुए। इन धमाकों में 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए। 

    ये भी पढ़ें : कारगिल युद्धः कहानी उस शख्स की जिसने सेना को सबसे पहले पाकिस्तानी घुसपैठ की सूचना दी
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें देश-दुनिया में 26 जुलाई की अन्य अहम घटनाएं

1844 : भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ। 
1876 : कोलकाता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई। 
1945 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया। 
1951 : नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया। 

ये भी पढ़ें : ब्रिटेन की नई गृहमंत्री प्रीति पटेल ने कहां से की है पढ़ाई, कहां है उनका परिवार?

1953 :
कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरुआत हुई। 
1956 : मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्जा किया। 
1965 : मालदीव ब्रिटेन के कब्जे से स्वतंत्र हुआ। 
1974 : फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया। 

ये भी पढ़ें : निजी विवि के लिए योगी सरकार का नया कानून, जानें क्या होगा असर

1997 : श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप जीता। 
1998 : महानतम महिला एथलीट जैकी जायनर कर्सी ने एथलेटिक्स से संन्यास लिया। 
2002 : इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 साल जेल की सजा दी। 
2005 : नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण हुआ। 

ये भी पढ़ें : कोर्ट का आदेश, इंजीनियरिंग की डिग्री वाले नहीं बन सकते जूनियर इंजीनियर

2007 : पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति संपन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ-7 का सफल परीक्षण किया। 
2008 : यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नए ग्रह की खोज की। 
2012 : सीरिया में हिंसक घटनाओं में एक दिन में करीब 200 लोगों की मौत। 
2013 : पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट हुआ, जिसमें 57 लोग मारे गए।

ये भी पढ़ें : जानें इंडिया आर्मी की ये रोचक बातें, फिर देख कर पहचान लेंगे अधिकारियों का पद

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed