हिन्दुस्तान कॉलेज के पूर्व छात्रों के स्मार्ट होम प्रोजेक्ट को जर्मनी इमेजिंग हब में मिला प्राइज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा ग्रुप के प्रतिष्ठित संस्थान हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के पूर्व छात्र हिमांशु साहू और प्रांजल सक्सेना ने यह साबित कर दिया कि स्मार्ट सिटी और स्मार्ट वर्ल्ड का सपना सच हो सकता है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) नागपुर में कार्यरत इन दोनों पूर्व छात्रों ने जर्मनी में आयोजित स्मार्ट होम प्रतियोगिता इमेजिंग हब कम्युनिटी में तीसरा पुरस्कार जीता है। हिमांशु और प्रांजल ने टीसीएस की ओर से आयोजित नागपुर इनोवेशन प्रतियोगिता में भी फर्स्ट प्राइज जीता है। इन छात्रों ने स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी का प्रयोग इस तरह दिखाया कि स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी कैसे काम करेगी और यह भविष्य में घर को कैसे हाईटैक बना सकती है।
स्मार्ट सिटी और स्मार्ट वर्ल्ड के सपने को ध्यान में रखते हुए हिमांशु साहू और प्रांजल सक्सेना ने एक ऐसे कॉन्सेप्ट पर कमाल का काम किया है, जिसमें घर के अंदर की रोजमर्रा की जरूरतें शामिल हैं। स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी की मदद से आप डिजिटल डिवाइसेज की मदद से जिंदगी को काफी आसान बना सकते हैं।
शारदा ग्रुप के प्रतिष्ठित संस्थान हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के पूर्व छात्र हिमांशु साहू और प्रांजल सक्सेना ने अपने स्मार्ट होम के कॉन्सेप्ट में स्मार्ट टच स्विच, ब्लूटूथ ऐप कंट्रोल, गेस्ट ओटीपी के साथ डिजिटल लॉक, स्मार्ट विंडो, स्मार्ट परदे आदि को शामिल किया है।
स्मार्ट विंडो का यहां मतलब है कि अगर बारिश हो रही है, हवा जरूरत से ज्यादा तेज है या तापमान आपके लिए अनुकूल नहीं है तो स्मार्ट विंडो ऑटोमेटिकली क्लोज हो जाएगी। हिमांशु साहू और प्रांजल सक्सेना के इस प्रोजेक्ट में गेस्टी ओटीपी का भी बड़ा ही हाईटैक फीचर शामिल है। मान लीजिए कि आपके घर कोई गेस्ट आता है और आप घर पर नहीं हैं तो वह वन टाइम पासवर्ड के की मदद से (जो कि आपके मोबाइल पर आएगा) आपके घर में प्रवेश कर सकता है। अगर गेस्ट चार बार गलत पासवर्ड डालता है तो उसकी फोटो स्मार्ट कैमरे की मदद से आपके मोबाइल पर एसमएस के माध्यम से पहुंच जाएगी।
स्मार्ट घर में सूर्य की रोशनी आना जरूरी है। इसके अपने लाभ हैं, लेकिन गर्मी जरूरत से ज्यादा है तो स्मार्ट परदे अपने आप ही बंद हो जाएंगे। ठीक ऐसा ही तब होगा जब बारिश होगी या हवा तेज चलेगी। स्मार्ट होम में आप किसी भी इलेक्ट्रॉनिक इक्युपमेंट को अपने मोबाइल की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं।
उदारहण के तौर पर जियोमी के सभी मोबाइलों में आईआर सेंसर से लैस रिमोर्ट कंट्रोल से आप किसी भी टीवी, एसी आदि को कंट्रोल कर नियंत्रण करते हैं, उसी प्रकार स्मार्ट होम में यह सब काम जीएसएम की मदद से होगा, जिससे आप घर पहुंचने से पहले ही मोबाइल की मदद से एसी आदि ऑन कर सकते हैं। यह टेक्नोलॉजी इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) पर आधारित है। इसी टेक्नोलॉजी के लिए जर्मनी की स्मार्ट होम प्रतियोगिता इमेजिंग हब कम्युनिटी में हिमांशु साहू और प्रांजल सक्सेना के प्रोजेक्ट को थर्ड प्राइज मिला है। इसके अतिरिक्त उन्होंने टीसीएस द्वारा आयोजित नागपुर इनोवेशन में भी दोनों ने फर्स्ट प्राइज जीता है।
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजय जैन ने पूर्व छात्रों हिमांशु साहू और प्रांजल सक्सेना को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी हमारे छात्र इस प्रकार के कार्य करते रहेंगे और कॉलेज का नाम बुलंदियों पर पहुंचाएंगे।
संस्थान के निदेशक डॉक्टर राजीव कुमार उपाध्याय ने छात्र हिमांशु साहू और प्रांजल सक्सेना को इस सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारे यहां प्रति वर्ष इनोवेशन डे पर छात्र अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हैं। डॉक्टर उपाध्याय ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि भविष्य में हमारे और भी छात्र कॉलेज का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगे। इस अवसर पर संस्थान के सभी डीन, विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग के समस्त शिक्षक और कर्मचारियों ने छात्रों की इस सफलता पर बधाई एवं शुभकमानाएं दी है।
कमेंट
कमेंट X