फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Himachal Pradesh School reopen date postponed due to surge of covid-19

कोरोना का खौफ: हिमाचल प्रदेश में 28 अगस्त से नहीं खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Wed, 25 Aug 2021 01:54 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 25 Aug 2021 01:54 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में स्कूल को 28 अगस्त से न खोलने का निर्णय कोविड - 19 की स्थिति को ध्यान में रखकर लिया गया है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh School reopen date postponed due to surge of covid-19
हिमाचल प्रदेश में नहीं खुलेंगे स्कूल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिमाचल स्कूलों को खोलने की तारीख को फिर से टाल दिया गया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश सरकार ने 4 सितंबर, 2021 तक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में स्कूल को फिर से खोलने का निर्णय कोविड - 19 की स्थिति को ध्यान में रखकर लिया गया है।

विज्ञापन
आधिकारिक अधिसूचना के जरिए दी गई यह जानकारी
विज्ञापन

पहले जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को स्कूलों में उपस्थित होने की अनुमति दी गई थी। हालांकि, राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि के कारण हिमाचल स्कूल के फिर से खुलने की तारीख को टालने का फैसला किया है। राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा कि लिया गया निर्णय छात्रों और अन्य हितधारकों के सर्वोत्तम हित में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने चलाया दो दिवसीय अभियान

हिमाचल सरकार ने मध्याह्न भोजन कर्मियों सहित शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को कोविड-19 के उचित व्यवहार के बारे में शिक्षित करने के लिए दो दिवसीय अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को एसओपी को प्रभावी ढंग से लागू करना सिखाना है। बता दें कि इससे पहले, स्कूल 28 अगस्त, 2021 को खुलने वाले थे।


राज्य में 2000 से ज्यादा सक्रिय मरीज

पिछले 24 घंटों में, राज्य में 281 कोरोना संक्रमण के मामलें सामने आएं और चार मौतें हुई हैं। कोरोनावायरस से कुल 253 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में 2,054 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं, कुल सकारात्मक मामले 2,12,260 हैं और राज्य में बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 3,562 है। कोविड19 के बढ़ते मामलों के कारण, राज्य ने पर्यटकों के लिए न्यूनतम 72 घंटे की RT-PCR नकारात्मक रिपोर्ट या दोनों खुराक के साथ एक टीकाकरण प्रमाणपत्र ले जाना अनिवार्य कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed