फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Haryana HTET result 2025 out at bseh.org.in; 14.14% candidates passed the exam, Link here

Haryana TET Result: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे घोषित, जानें स्टेप बाय स्टेप रिजल्ट देखने का तरीका

Mon, 10 Nov 2025 10:52 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 10 Nov 2025 10:52 AM IST
सार

HTET 2024 Result: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Haryana HTET result 2025 out at bseh.org.in; 14.14% candidates passed the exam, Link here
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

Haryana HTET Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsehresult.in के माध्यम से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन


एचटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी), प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की भर्ती के लिए पात्र होंगे।

विज्ञापन

14 फीसदी परीक्षार्थी पास

एचटेट परीक्षा में 14 फीसदी परीक्षार्थी ही सफल रहे हैं। एचटेट परीक्षा में तीन लाख 31 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से केवल 47 हजार ही पास हुए हैं। लेवल 1 के उम्मीदवारों का उत्तीर्ण प्रतिशत 16.2% है, जबकि लेवल 2 परीक्षा में 16.4% उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, लेवल- तृतीय का परीक्षा परिणाम 9.6 प्रतिशत रहा।

 
लेवल आवेदन करने वाले परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी उत्तीर्ण परीक्षार्थी (प्रतिशत)
लेवल-1 (PRT) 82,917 66,000 16.2%
लेवल-2 (TGT) 2,01,517 1,67,000 16.4%
लेवल-3 (PGT) 1,20,943 1,00,559 9.6%

 

जुलाई में हुई थी परीक्षा

परीक्षा 30 और 31 जुलाई को आयोजित की गई थी। लगभग 3.31 लाख उम्मीदवारों ने 673 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी थी। अनंतिम उत्तर कुंजी 31 जुलाई को उपलब्ध करा दी गई थी और उम्मीदवार 1 से 3 अगस्त के बीच आपत्तियां मांगी गईं थीं। परीक्षा के 101 दिन बाद परिणाम घोषित किया गया है। 

विज्ञापन

हरियाणा टेट का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, एचटीईटी परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर या पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • एचटीईटी परिणाम 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed