Free Tablets: कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों को मुफ्त में टैबलेट देगी सरकार, जानिए क्या है स्कीम?
Haryana Govt to Distribute Free Tablets: हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल सिंह गुर्जर ने हाल ही में घोषणा की है कि राज्य भर में कक्षा 10वीं से 12वीं के छात्रों को जल्द ही मुफ्त टैबलेट दिए जाएंगे। इतना ही इनके साथ फ्री इंटरनेट और बेहतर तैयारी के लिए प्री-लोडेड कंटेंट भी उपलब्ध कराया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिजिटल इंडिया की पहल के तहत हरियाणा सरकार जल्द ही राज्य में कक्षा 10वीं और 12वीं में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को शानदार तोहफा देने जा रही है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल सिंह गुर्जर ने हाल ही में घोषणा की है कि राज्य भर में कक्षा 10वीं से 12वीं के छात्रों को जल्द ही मुफ्त टैबलेट दिए जाएंगे। इतना ही इनके साथ फ्री इंटरनेट और बेहतर तैयारी के लिए प्री-लोडेड कंटेंट भी उपलब्ध कराया जाएगा।
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि सरकार ने पांच लाख टैबलेट खरीदने का फैसला किया है। ये टैबलेट आगामी शैक्षणिक सत्र में कक्षा 10वीं से 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। इसके लिए इन टैबलेट को खरीदने पर कुल 620 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
फ्री इंटरनेट डाटा और संबंधित कक्षाओं के लिए प्री-लोडेड कंटेंट
मंत्री कंवर पाल सिंह गुर्जर ने कहा कि इस साल मई तक छात्रों को फ्री इंटरनेट डाटा और संबंधित कक्षाओं के लिए प्री-लोडेड कंटेंट के साथ टैबलेट उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चों को डिजिटल शिक्षा के योग्य बनाने के लिए आर्थिक असमानता का अंतर पाटना है। विशेष तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों, जो स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे उपकरण खरीदने में सक्षम नहीं हैं, को डिजिटल माध्यम से शिक्षा पाने के योग्य बनाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि टैबलेट पर सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम संबंधी डिजिटल सामग्री, ई-पुस्तकें, विभिन्न प्रकार के परीक्षण वीडियो और कक्षावार पाठ्यक्रम से संबंधित अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी।
बजट में स्कूली और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए हुई बड़ी घोषणाएं
इस बीच, मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार ने राज्य के लिए 2022-23 की बजट घोषणाओं में तकनीकी शिक्षा, दक्षता विकास के लिए 1,104 करोड़ रुपये , स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा पर 8,925.52 करोड़ रुपये, वहीं शिक्षा, खेल व कला क्षेत्र पर 20,445 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान किया गया है। इनके अलावा कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विषयवार ओलंपियाड शुरू किए जाएंगे और पुरस्कार भी दिए जाएंगे। वहीं, स्कूल हेल्थ कार्ड के तहत 25 लाख विद्यार्थियों की साल में दो बार चिकित्सकीय जांच होगी। बजट घोषणा के अनुसार, पलवल, चरखी दादरी, पंचकूला और फतेहाबाद में नए मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की बात कही है। जिनसे राज्य में सालाना 3,035 डॉक्टर पास आउट होंगे।
कमेंट
कमेंट X