फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Board : Haryana Govt Defers 12th Board Exam, HSEB Canceled 10th Board Exam 2021

बोर्ड परीक्षा अपडेट : हरियाणा में 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द, 12वीं की कोरोना के कारण स्थगित

Thu, 15 Apr 2021 03:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 15 Apr 2021 03:34 PM IST
सार

अब हरियाणा सरकार ने भी प्रदेश में 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई है। जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं स्थगित किया गया है।

विज्ञापन
Haryana Board : Haryana Govt Defers 12th Board Exam, HSEB Canceled 10th Board Exam 2021
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भयावह होते कोरोना संक्रमण के नए मामलों के कारण अब हरियाणा सरकार ने भी प्रदेश में 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई है। जबकि 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं स्थगित कर दिया गया है। फिलहाल, 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों को लेकर कोई निर्णय नहीं किया गया है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड की राह पर चलते हुए हमने 10वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। वहीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित की जा रही हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : कोरोना का कहर : उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल समेत इन राज्यों में स्थगित हुईं बोर्ड परीक्षाएं
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि 10वीं बोर्ड के विद्यार्थियों का परिणाम आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के आधार पर तैयारी किया जाएगा। बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 20 अप्रैल, 2021 और 10वीं की परीक्षाएं 22 अप्रैल, 2021 से शुरू होनी थी। दोनों ही परीक्षाओं का शेड्यूल दोपहर साढ़े 12 बजे से तीन बजे तक का था। परीक्षाएं 22 मई, 2021 तक चलनी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। 

यह भी पढ़ें : सीबीएसई बोर्ड : प्रधानमंत्री की बैठक में बड़ा फैसला, 12वीं की परीक्षा स्थगित तो 10वीं की रद्द

केंद्र सरकार के निर्णय के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, मध्यप्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, राजस्थान सरकार ने राज्य राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित करने की घोषणा की थी। वहीं, हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं और स्नातक स्तरीय परीक्षाओं को 17 मई, 2021 तक स्थगित करने का निर्णय किया था। 


यह भी पढ़ें : राजस्थान बोर्ड : राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला,10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कीं
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed