GUJCET 2022 Results: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के रिजल्ट आज होंगे जारी, यहां देख पाएंगे नतीजे
Gujarat CET Result 2022: राज्य के कैबिनेट मंत्री जीतू वाघानी ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात सीईटी यानी गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2022 का परिणाम 12 मई, 2022 को सुबह 10:00 बजे जारी किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Gujarat CET Result 2022: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की ओर से गुजरात सीईटी यानी गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2022 के परिणाम गुरुवार, 12 मई को घोषित किए जाएंगे। राज्य के कैबिनेट मंत्री जीतू वाघानी ने इसकी घोषणा की है। वाघानी ने ट्वीट कर कहा कि GUJCET 2022 का परिणाम 12 मई, 2022 को सुबह 10:00 बजे जारी किया जाएगा।
गुजरात सीईटी 2022 के परिणाम जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट- gseb.org और gsebeservice.com पर अपलोड किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने गुजरात सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था और परीक्षा में भाग लिया था वे अपने आवेदन संख्या और अन्य क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकेंगे।
यह भी पढ़ें : Gujarat Board Results: गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं विज्ञान के परिणाम 12 मई को 10 बजे होंगे जारी
गुजरात सीईटी 18 अप्रैल को आयोजित हुई थी परीक्षा
बता दें कि GUJCET गुजरात भर में भाग लेने वाले संस्थानों में इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में स्नातक (यूजी) स्तर की डिग्री और डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। परीक्षा 18 अप्रैल को एक ऑफ़लाइन पेन-एंड-पेपर-आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की गई थी।
उत्तर कुंजी पर 30 अप्रैल तक मांगी गई थी आपत्तियां
हाल ही में गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने सभी विषयों- भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान के लिए गुजरात सीईटी की उत्तर कुंजी जारी की थी। साथ ही उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति जताने के लिए उम्मीदवारों को 30 अप्रैल तक का समय भी दिया था। उत्तर कुंजी को दी गई चुनौतियों और शिकायतों का निवारण करते हुए अंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। अब 12 मई को रिजल्ट जारी किया जा रहा है।
How to Check Gujarat CET Result?
- गुजरात सीईटी 2022 के रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट gsebeservice.com पर जाएं।
- होम पेज पर जीएसईबी गुजरात सीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- गुजरात सीईटी रिजल्ट देखने के लिए आवेदन संख्या, जन्म तिथि और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अपना परिणाम देखें और भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की एक प्रति प्रिंट आउट कर लें।
कमेंट
कमेंट X