गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट: परीक्षा की तारीख जारी, 6 अगस्त को एग्जाम
- गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की तारीख घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 6 अगस्त को आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) की तारीख घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 6 अगस्त को आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड करेगा। इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर नोटिस देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-जेईई मेन 2021: शिक्षा मंत्री ने कहा- एनटीए को दी गई सत्र 3 व 4 के बीच चार हफ्ते का अंतराल रखने की सलाह
ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी परीक्षा
गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन ऑफलाइन मोड में होगा। यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित होगी। इस परीक्षा में मल्टीपल च्वॉइस क्वेश्चन पूछे जाएंगे जो कि 120 नंबर के होंगे। इस परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक होगा। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस परीक्षा का पेपर पैटर्न भी जारी किया है। यह परीक्षा तीन भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती में होगी।
इसे भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल: यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में योग्यता के आधार पर होगा ऑनलाइन प्रवेश, 31 अगस्त को मेरिट
| परीक्षा का नाम | परीक्षा की तारीख | परीक्षा टाइम |
| GUJCET 2021 | 6 अगस्त, 2021 | सुबह10 बजे से 4 बजे तक |
इस परीक्षा के पेपर 'फिजिक्स एंड केमिस्ट्री' की अवधि 120 मिनट होगी। जबकि, पेपर 'गणित' की अवधि 60 मिनट होगी। अभ्यर्थी हिंदी, अंग्रेजी या गुजराती में से किसी भी भाषा में परीक्षा दे सकते हैं। प्रत्येक विषय के प्रश्नों की संख्या को समान रूप से विभाजित किया गया है। गणित (40), भौतिकी (40) और रसायन विज्ञान (40)। इसलिए इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे। गलत उत्तर देने पर अभ्यर्थियों के नंबर कटेंगे।
कमेंट
कमेंट X